मुकदमा दर्ज : दूसरे दोस्त के साथ पत्नी पर शारीरिक संबंध बनाने और पत्नियों की अदला बदली करने वाले समूह में पत्नी को जोड़ने का दबाव बनाया

by

मेरठ। अमेरिका के कैलिफोर्निया में पत्नियों की अदला बदली करने वाले समूह में पत्नी को जोड़ने का दबाव बनाया गया। दंपती के साथ ही दोस्त को भी रूम का हिस्सेदार बनाकर रखा गया। इतना ही नहीं दूसरे दोस्त के साथ पत्नी पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाया गया।

डाक्टर का परिवार रहता है यहां :   सिविल लाइंस थाने की पाश कालोनी में वरिष्ठ डाक्टर का परिवार रहता हैं। उन्होंने अपनी बेटी की शादी 14 जुलाई 2019 को दिल्ली के एक युवक से की, जो अमेरिका के कैलिफोर्निया में नौकरी करता है। 18 जुलाई को उप रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीकरण भी कराया। आरोप है कि शादी में 40 लाख की रकम खर्च करी गई थी। उसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग डाक्टर से एक करोड़ की मांग कर रहे थे। ताकि फ्लैट खरीद सकें। मांग पूरी नहीं होने पर ससुर, सास, जेठ, जेठानी ने दिल्ली के शास्त्रीनगर में उत्पीड़न शुरू कर दिया था। उसके बाद पीड़िता ने पति के संग अमेरिका जाने की इच्छा जताई।

दोस्त के साथ रूम में रख ली पत्नी :  महिला के पति द्वारा केलोफोर्निआ ले जाने इंकार करने पर महिला के पिता द्वारा  दबाव बनाया। उसके बाद पति मान गया और 11 मार्च 2020 को महिला को अमेरिका के कैलिफोर्निया में भेज दिया। वहां पर पति एक दोस्त के साथ रूम शेयर कर रहता था। उसी रूम में उसने पत्नी को भी रख लिया। पहले पत्नी पर छोटे कपड़े पहनने का दबाव बनाया। उसके बाद कहा कि यहां पर करीबी दोस्त अक्सर यौन सुख के लिये अपनी पत्नियों की अदला-बदली करते है, इसलिये वह भी उन दोस्तों के समूह के साथ जुड़ना चाहता है, जहां पत्नियों की अदला-बदली होती हो।

महिला ने किया मना :   महिला ने पति को इस कृत्य के लिए इन्कार कर दिया। उसके बाद 25 मार्च 2020 को पति का एक दोस्त घर पर आया। उस समय पति मेडिसन लेने के लिए चला गया। तभी उसके दोस्त ने अश्लील हरकतें की। उसके बाद दोस्त को खाने पर बुलाने की बात कही गई। उसके साथ शारीरिक संबंध तक बनाने का दबाव बनाया गया। महिला के पति का कहना था कि दोस्त के साथ संबंध बनाने पर वह अमेरिका की नागरिकता दिलाने के साथ कारोबार कराएगा। तब से पीड़िता सदमे में आकर बीमार हो गई। उसके बाद पति पर वापस भारत भेजने का दबाव बनाया गया। उसके बाद मेरठ आ गई। उसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह  : अमेरिका के महिला के पति द्वारा उत्पीड़न करने की बात सामने आई है। मामला परिवार परामर्श केंद्र में जाने के बाद सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ-साथ साक्ष्य भी मांगे जा रहे है। ताकि आरोपित पति और ससुरालियों की धरपकड़ की जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंदरौली में वाटर स्पोर्ट्स के साथ-साथ एयरो स्पोर्ट्स के लिए कदमताल तेज, कंपनियों ने दी प्रेजेंटेशन

ऊना: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंदरौली में वाटर स्पोर्ट्स के साथ-साथ एयरो स्पोर्ट्स संचालित करने को लेकर कदमताल तेज हो गई है। कुटलैहड़ टूरिज्म डेवेलप्मेंट सोसाइटी (केटीडीएस) के माध्यम से आमंत्रित किए गए एक्सप्रेशन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मणिकर्ण में हेरोइन के साथ पंजाब का व्यक्ति गिरफ्तार

कुल्लू, 18 जुलाई : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा पंजाब के एक व्यक्ति से हेरोइन की खेप बरामद की गई है। आरोपी को सदर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। नशा तस्करी का मामला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘कभी फ्लैट तो कभी होटल में बुलाता’, सीनियर अधिकारी करता था गंदी बात, महिलाओं ने कर दी धुनाई

राजस्थान के जयपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कैंसर इंस्टीट्यूट के एक सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पर महिला कर्मचारियों ने हमला कर दिया। ऑफिसर को उनके ही ऑफिस में बुरी तरह पीटा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार खेलों व खिलाड़ियों के विकास पर दे रही जोर : रोहित ठाकुर

एएम नाथ । शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंगलवार को शिमला जिला के जुब्बल उपमंडल के शुराचली क्षेत्र के ढाडी में नवयुवक मण्डल ढाडी द्वारा आयोजित विकेश पनाटू मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का...
Translate »
error: Content is protected !!