मैगा मॉक एक्सरसाइज के लिए अलर्ट रहें सभी अधिकारी : गंधर्वा राठौड़

by
सोमवार सुबह करीब 9ः15 बजे जारी होगा भूकंप जैसी आपदा का अलर्ट
एएम नाथ।  हमीरपुर 14 जून। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने जिला के सभी संबंधित अधिकारियों को सोमवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के तकनीकी सहयोग से आयोजित की जा रही 10वीं मैगा मॉक एक्सरसाइज के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। सोमवार सुबह और शाम को आयोजित की जा रही इस मैगा मॉक एक्सरसाइज के लिए भूकंप, भूस्खलन, बादल फटने से आने वाली बाढ़ और वनों की आग जैसी घटनाओं के परिदृश्य दिए गए हैं। एक्सरसाइज के दौरान इन्हीं परिदृश्यों के अनुसार बचाव एवं राहत कार्यों को अंजाम दिया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि किसी भी तरह की आपात परिस्थिति से निपटने के लिए जिला स्तर पर घटना प्रतिक्रिया प्रणाली यानि इंसीडेंस रिस्पांस सिस्टम विकसित किया गया है। इस तंत्र में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां पहले से ही निर्धारित की गई हैं, ताकि किसी भी आपदा के समय बचाव एवं राहत कार्यों को सुनियोजित एवं प्रभावी ढंग से अंजाम दिया जा सके। उपायुक्त ने बताया कि इस आईआरएस की टेस्टिंग, आपदा से निपटने के लिए उपलब्ध संसाधनों के उपयोग एवं आकलन तथा इनकी कमियों का पता लगाने के लिए ही समय-समय पर मॉक एक्सरसाइज की जाती हैं। आईआरएस में आवश्यक सुधारों की दिशा में भी ये मॉक एक्सरसाइज काफी महत्वपूर्ण होती हैं। इसलिए, सभी संबंधित अधिकारी सोमवार को आयोजित होने वाली मैगा मॉक एक्सरसाइज में भी पूरी गंभीरता के साथ भाग लें।
उपायुक्त ने बताया कि दिए गए परिदृश्य के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9ः15 बजे रिक्टर पैमाने पर 8.0 क्षमता के भूकंप के आने का अलर्ट जारी किया जाएगा। इस भूकंप के कारण जिला के कुछ स्थानों पर होने वाले नुक्सान की सूचना जिला एमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (डीईओसी) को प्राप्त होगी और इसके तुरंत बाद जिले में आईआरएस सक्रिय हो जाएगा। सबसे पहले नुक्सान वाले स्थानों पर स्थानीय समुदाय की प्रतिक्रिया देखी जाएगी और उसके बाद बचाव दलों को घटनास्थलों के लिए रवाना किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि ये बचाव दल बहुतकनीकी कालेज बड़ू, मसियाणा चौक, मिनी सचिवालय सुजानपुर, गांव टीहरा, मिनी सचिवालय नादौन, कोहला और अन्य स्थानों पर मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाएंगे। इन सभी घटनास्थलों के लिए बचाव दल और अन्य सामग्री को भेजने तथा सभी आवश्यक संसाधनों का पर्याप्त उपयोग सुनिश्चित करने के लिए दोसड़का के पुलिस मैदान, सीनियर सेकंडरी स्कूल सुजानपुर और मिनी सचिवालय परिसर नादौन में स्टेजिंग एरिया स्थापित किए जाएंगे।
इसी प्रकार, सोमवार शाम को ही 7 बजे हमीरपुर के हीरानगर, सुजानुपर के करोट और नादौन के टिल्लू के जंगलों में आग की घटनाओं के परिदृश्यों के अनुसार बचाव एवं राहत कार्यों को अंजाम दिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चुनाव में हुई धांधली – 38 मिनट के लिए सीसीटीवी बंद होने का दावा : फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की रिपोर्ट जारी, कांग्रेस बोली- अफसरों के नाम का भी करेंगे खुलासा

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस ने एक बार फिर से विधानसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए सत्तारूढ़ भाजपा व चुनाव आयोग को घेरते हुए कहा कि ईवीएम के माध्यम से 30 से ज्यादा विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमंडल पधर के पंचायत घर में किया गया एक दिवसीय जागरूकता शिवर का आयोजन

 पधर :    आज उमंडल पधर के पंचायत घर मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डी के सौजन्य से जागरूकता शिवर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डी अंशु चौधरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाराज हुए तारा के बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया : एपी ढिल्लों ने भरे कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया को किया किस-हग

बालीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो है। यह वीडियो पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के मुंबई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हनीट्रैप : पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन शातिर किए गिरफ्तार..50 लाख रुपये की फिरौती मांगने की रची थी साजिश

पंचकूला : पुलिस ने एक संगठित ब्लैकमेलिंग और एक्सटाॅर्शन के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना चंडीमंदिर में दर्ज एक मामले के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई...
Translate »
error: Content is protected !!