बचत भवन चंबा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

by

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिला

एएम नाथ। चम्बा :  मुख्यालय चंबा स्थित बचत भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सैनिक कल्याण विभाग चम्बा के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सर्वप्रथम उन्होंने कारगिल युद्ध में शहीद हुए चम्बा जिला के तीन वीर सुपूतों की प्रतिमा के आगे पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कारगिल विजय दिवस पर देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को याद किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने उपस्थित सेवानिवृत सैन्य अधिकारियों को सम्मानित भी किया जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान अपनी भूमिका निभाई थी। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कडेट्स ने देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए वहीं सभी ने इस मौके पर देश की एकता और अखंडता को कायम रखने की शपथ भी ली।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग की उपनिदेशक कैप्टन (से नि) अनुमेहा पराशर ने सभी को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि आज के दिन देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को याद किया गया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में चम्बा जिला के तीन सैनिक शहीद हुए थे जिन्हें भी श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि आज 26 वां कारगिल दिवस मनाया गया है और इसी परम्परा को भविष्य में भी कायम रखा जाएगा।
अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसी टू डीसी अपराजिता चंदेल, सैनिक कल्याण विभाग की उपनिदेशक कैप्टन अनुमेहा पराशर (से नि), चंबा भूतपूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल रवि वैध (से नि) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार विपक्ष से भाग रही, इसलिए महज़ चार दिन का सत्र रखा : जयराम ठाकुर

विधान सभा सत्र का समय बढ़ाए सरकार, जिससे जनता के मुद्दों पर हो सके बात सरकार को दो साल बाद आई अक़्ल, सुन्नी में एसडीएम ऑफिस बंद करने की कोशिश के बाद फिर खोला...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में 184 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित की : नादौन में 8-लेन स्विमिंग पूल और शूटिंग रेंज सुविधा वाला बहुद्देश्यीय खेल परिसर का निर्माण

रोहित भदसाली। हमीरपुर ; मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला हमीरपुर में 184 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। उन्होंने नादौन क्षेत्र के खरीड़ी में 65...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छता कर्मियों को शहरी विकास मंत्री ने किया पुरस्कृत

मंडी है हमारी, दिल में इसका मान स्वच्छता गीत जारी नरेंद्र भारती। मंडी : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज जिला स्तरीय हिमाचल दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नेरचौक में रोबोटिक सर्जरी सुविधा का किया शुभारंभ : नेरचौक चिकित्सा महाविद्यालय में खुलेगा हृदय रोग विभाग, पैट स्कैन मशीन भी लगेगी

मुख्यमंत्री ने की घोषणा : पीजी कोर्स शुरू करने के लिए सरकार देगी एकमुश्त राहत नरेंद्र भारती। मंडी : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला मंडी स्थित मेडिकल कॉलेज नेरचौक में रोबोटिक...
Translate »
error: Content is protected !!