नया ‘हिट एंड रन’ कानून क्या है …………

by

हिट एंड रन कानून का देश भर में विरोध हो रहा है। ज्यादातर राज्यों में ट्रक चलाने वाले इस कानून का विरोध कर रहे हैं। क्योंकि इसके तहत अब ज्यादा कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है।

क्या है नया हिट एंड रन कानून :  हिट एंड रन पिछले दिनों भारतीय न्याय संहिता में अब कानून बन चुका है।आने वाले समय में इसके नए प्रावधान भारतीय दंड संहिता (IPC) के पुराने प्रावधानों की जगह ले लेंगे। लेकिन नए प्रावधान को लेकर विरोध शुरू हो गया है। नए प्रावधान के अनुसार यदि सड़क दुर्घटना में किसी का निधन हो जाता है और गाड़ी का ड्राइवर मौके से भाग जाता है तो उसे 10 साल जेल की सजा हो सकती है और साथ ही जुर्माना भी भरना पड़ेगा।

2 साल की सजा थी पहले  : दरअसल हर साल करीब 50 हजार लोग सड़क दुर्घटनाओं और समय पर इलाज न मिलने की वजह से मारे जाते हैं। इसीलिए सरकार ने हिट एंड रन कानून को और सख्त बना दिया है। हिट एंड रन मामले में पहले दो साल की सजा का प्रावधान था और आसानी से जमानत भी मिल जाती थी। यह सख्त प्रावधान ही इसके विरोध की वजह बन रहे हैं। सरकार का मानना है कि अगर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय रहते इलाज मिल जाता है तो उसकी जिंदगी बचाई जा सकती है।

कौन कर रहा विरोध :  देश भर के तमाम राज्यों में ट्रक ड्राइवर इसका विरोध कर रहे हैं। ना केवल ट्रक ड्राइवर बल्कि बस, टैक्सी और ऑटो ड्राइवर भी इसका विरोध कर रहे हैं। क्योंकि नए कानून निजी वाहन चालकों पर भी समान रूप से लागू होंगे. विरोध करने वालों का मानना है कि ये प्रावधान कुछ ज्यादा ही कड़े हैं, और इन्हें नरम करने की जरूरत है। वाहन चालकों का कहना है कि अगर वो मौके से भाग जाते हैं तो वे सख्त सजा पाएंगे। वहीं अगर वह दुर्घटना के बाद रुकते हैं तो उनकी जान को खतरा है. क्योंकि ऐसे में मौके पर मौजूद लोग या भीड़ हिंसक हो सकती है। ऐसे में वाहन चालक को खुद अपनी जान का खतरा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी उपमंडल के विकासात्मक कार्यों को तीव्र गति प्रदान करें अधिकारी और गुणवत्ता को लेकर रखें विशेष प्राथमिकता- अपूर्व देवगन

उपायुक्त ने मिंधल मंदिर के परिसर में सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को किया निर्देशित पांगी, 21 अगस्त जनजातीय क्षेत्र पांगी उपमंडल में उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में रविवार...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस : 3 IPS और 15 PPS अधिकारियों का ट्रांसफर

चंडीगढ़ :  पंजाब में प्रशासनिक अधिकारियों के फेरबदल का सिलसिला जारी है। भगवंत मान सरकार ने 3 IPS और 15 PPS का ट्रांसफर किया है। यह कदम सरकार की ओर से प्रशासनिक ढांचे को...
article-image
पंजाब

57 विधानसभा सीट में से 34 पर जगमीत सिंह के प्रत्याशी जीते : जगमीत सिंह की पार्टी न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) ने शानदार प्रदर्शन किया

मैनीटोबा  :  कनाडा के मैनीटोबा प्रांत में पंजाबी मूल के जगमीत सिंह की पार्टी न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) ने शानदार प्रदर्शन किया है। 57 विधानसभा सीट में से 34 पर जगमीत सिंह के प्रत्याशी...
article-image
पंजाब

देह व्यापार का भंडाफोड़ : 5 महिलाएं व होटल मालिक गिरफ्तार

अमृतसर : अमृतसर में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश हुआ है। जानकारी के अनुसार गत देर रात पुलिस द्वारा सुल्तान विंड इलाके के एक होटल में रेड की गई। इस दौरान पांच महिलाओं...
Translate »
error: Content is protected !!