नवजात को खेतों में अवैध संबंधों के चलते मां ने फेंका : आवारा कुत्तों ने नोच-नोचकर ले ली जान

by
तरनतारन।   ब्रहमपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह मानवता उस समय शर्मशार हुई, जब कलयुगी मां ने बेटे को जन्म देकर खेतों के किनारे फेंक दिया। आवारा कुत्तों ने मासूम को बुरी तरह से नोच डाला। जिसके कारण नवजात की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कुत्तों ने मासूम का धड़ सिर से कर दिया अलग :   विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव ब्रहमपुरा निवासी किसान हरजीत सिंह ने बताया कि वह बैंक से पैसे निकलवाने के लिए बाइक पर सवार होकर सुबह साढ़े दस बजे घर से रवाना हुआ। गांव की अनाज मंडी समीप दीवार के पास आवारा कुत्तों का झुंड इधर-उधर घूम रहा था।
जो कपड़े में लिपटी किसी वस्तु को नोच रहे थे। हरजीत सिंह ने आसपास के लोगों को सूचित कर अपने साथ लिया व मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि आवारा कुत्ते नवजात लड़के का मांस नोच रहे थे। देखते ही देखते कुत्तों ने मासूम का धड़ सिर से अलग कर दिया।
अवैध संबंधों के चलते कलयुगी मां ने फेंका नवजात को  : थाना चोहला साहिब की पुलिस को मामले से अवगत करवाया गया। करीब 40 मिनट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो हिस्सों में बंटे नवजात को कब्जे में लिया। एसपी (आई) अजयराज सिंह ने बताया कि प्रथम जांच में सामने आया है कि अवैध संबंधों के चलते पैदा हुए नवजात को कलयुगी मां ने जन्म के बाद फेंका हो।
आरोपित कौन है, इसका पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की मदद ली जा रही है। आसपास गांवों से संबंधित कितनी महिलाएं गर्भवती हैं, यह डाटा खंगाला जाएगा। फिलहाल शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।  बता दें कि इस मामले के सामने आने के बाद से पूरे इलाके लोग हैरान है। घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग भी जमा हो गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रंश शर्मा को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

गढ़शंकर, 11 अक्टूबर  : सतलुज ब्यास टाइम्स की और से गढ़शंकर के गांव बोड़ा के  रंश शर्मा को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और रंश के पिता संदीप शर्मा व माता पूजा शर्मा को...
article-image
पंजाब

राजनीतिक हितों के लिए श्री अकाल तख्त को चुनौती पंथ कभी स्वीकार नहीं करेगा : एसजीपीसी

अमृतसर। श्री गुरु ग्रंथ साहिब से जुड़े मामले में पंजाब सरकार द्वारा की जा रही राजनीति श्री अकाल तख्त साहिब को सीधी चुनौती है। इसे सिख पंथ कभी भी स्वीकार नहीं करेगा। यह बात...
article-image
पंजाब

पंजाब में हर दिन लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं और लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना  भी मुश्किल हो चुका : आरएमपीआई

गढ़शंकर : इंक़लाबी मार्क्सवादी पार्टी ऑफ इंडिया (आरएमपीआई) द्वारा संविधान बचाओ, देश बचाओ, कॉर्पोरेट बचाओ कार्यक्रम के तहत गांव भज्जल , तहसील गढ़शंकर में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में गांव...
Translate »
error: Content is protected !!