पंजाब नगर निगम चुनाव- नामांकन रोकने का आरोप : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस

by
नई दिल्ली : पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद के होने वाले चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की। शीर्ष अदालत ने आज भारतीय जनता पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के संभावित उम्मीदवारों द्वारा दायर एक हस्तक्षेप आवेदन में पंजाब राज्य चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है।
हस्तक्षेप आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उन्हें नामांकन दाखिल करने से व्यवस्थित रूप से रोका गया था.।
सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने पटियाला में नगर निगम चुनाव के लिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के 13 दिसंबर के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक विशेष अनुमति याचिका दायर की है। याचिका में आरोप लगाया था कि नामांकन के दौरान पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उत्पीड़न किया गया. लोगों को नामांकन दाखिल करने से रोक दिया गया।
हाई कोर्ट में भी दायर की गई है याचिका  :  इस मामले से जुड़ी एक याचिका पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में भी दायर की गई थी. इस याचिका में भी आशंका जाहिर की गई थी कि जिस तरह से पंचायत चुनाव के दौरान गड़बड़ी देखने को मिली थी वैसे ही नगर निगम के चुनाव में भी गड़बड़ी हो सकती है. इसके बाद हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग को पूरी प्रक्रिया का वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया था।
इसके बाद याचिकाकर्ता की ओर से अवमानना याचिका दायर की गई थी, जिसमें आरोप लगाया था कि पुलिस की मौजूदगी में कई जगहों पर उत्पीड़न हुआ. हाई कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई की और अधिकारियों को फटकारा। इस बीच मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया।
21 दिसंबर को डाले जाएंगे वोट :  पंजाब के 5 जिलों में 21 दिसंबर को नगर निगम चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके लिए चुनाव आयोग की और तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. चुनाव में सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी के 700 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव के लिए 9 दिसंबर नामांकन की आखिरी तारीख थी ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चिराग सोनी की याद को समर्पित दूसरें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन : बड़ी गिनती में नौजवानों ने शिविर में पहुंचकर किया रक्तदान

गढ़शंकर  :  स्वर्गीय चिराग सोनी की याद को समर्पित दूसरा स्वैच्छिक रक्तदान कैंप दाना मंडी गढ़शंकर में लगाया गया। सतनाम ब्लड बैंक होशियारपुर के तकनीकी सहयोग से लगाए इस रक्तदान शिविर में बड़ी गिनती...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम : ISIS समर्थक को किया गिरफ्तार

वाशिंगटन : अमेरिका में न्यू ईयर ईव के मौके पर एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को एफबीआई और स्थानीय एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, नॉर्थ कैरोलिना के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अवैध इबादतगाह नहीं बर्दाश्त : हिमाचल प्रदेश में शिमला से कुल्लू तक हिंदुओं का प्रदर्शन, सड़क पर किया हनुमान चालीसा पाठ

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में अवैध इबादतगाहों के खिलाफ कई जगह प्रदर्शन हुए। इस दौरान हिंदुओं ने सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।हिमाचल प्रदेश के संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण...
article-image
पंजाब , समाचार

जेल में छलके जाम …किया चीयर्स, लुधियाना जेल में कैदी की बर्थडे पार्टी : वायरल वीडियो से मचा हड़कंप : डीआईजी पटियाला रेंज को सौपीं जांच : वीडियो में दिखने वाले 10 हवालातियों पर केस दर्ज

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में सेंट्रल जेल से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि बैरक में एक हवालाती का जन्मदिन मनाया जा रहा है। वहीं जेल में...
Translate »
error: Content is protected !!