बीत भलाई कमेटी ने बीत इलाके के लोगों की मांगें व समस्याएं डिप्टी स्पीकर रोड़ी के समक्ष रखी

by

गढ़शंकर, 11 अक्तूबर : बीत भलाई कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रोड़ी के साथ उनके निवास स्थान पर बैठक की। प्रेस सचिव रामजी दास चौहान ने बताया कि शिष्टमंडल द्वारा बीत इलाके के लोगों की मांगें व समस्याएं माननीय डिप्टी स्पीकर के समक्ष रखी गईं। जिनमें इलाका बीत की मुख्य सडक़ें जो बुरी तरह से टूट चुकी हैं, जिनमें गढ़शंकर से झुंगियां, झुंगियां से खुरालगढ़ झुंगियां से मेंहदवानी, पंडरी से मेहंदवानी, हैबोवाल से काहनपुर खूही, खुरालगढ़ से खेड़ा कलमोट आदि सडक़ों की दयनीय हालत को सुधारे जाने की मांग की गई। इसके अलावा बीत क्षेत्र के बीनेवाल में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थाई तौर पर डाक्टर्स व पैरा मैडिकल स्टाफ के पद भरे जाने, हिमाचल प्रदेश की सीमा सेलगते गांव मेहंदवानी तथा साथ लगते गांवों को फैक्ट्री के प्रदूषण से राहत दिलाने, स्कूलों में अध्यापकों की भर्ती तथा झूठे पर्चे रद्द करवाए जाने की मांग की गई। उपरोक्त मांगों संबंधी डिप्टी स्पीकर द्वारा उनके जल्द समाधान करवाए जाने का भरोसा दिया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष बलवीर सिंह बैंस, सरपंच रमेश लाल, नरेन्द्र सोनी, सतीश राणा, तीर्थ सिंह, रामजीदास चौहान, गुरचैन सिंह, संजय कुमार, भाग सिंह, ज्ञान चंद, जसपाल खेपड़ तथा भूपेन्द्र राणा विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

ऐतिहासिक और प्राचीन मेला “छिंझ छराहां दी” को विरासत मेला घोषित करने पर अचलपुर में सम्मान समारोह आयोजित

-डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने अचलपुर में फसल एवं सब्जी खरीद केंद्र शुरू करने सहित बीत की अन्य मांगों को स्वीकार करने का आश्वासन दिया- गढ़शंकर, 3 सितम्बर: बीत क्षेत्र की सभी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के जिला चम्बा के ककीरा में दर्दनाक हादसा : चम्बा-पठानकोट हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी इनोवा; छह पर्यटकों की मौत

भारी बारिश और फिसलन के बीच 150 मीटर गहरी खाई में गिरी टैक्सी, चार गंभीर घायल टांडा रेफर गुजरात के पर्यटक थे सवार, रातभर चले राहत-बचाव अभियान के बाद निकाले गए शव और घायल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा-2025 के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत उपायुक्त चंबा ने जारी किए आदेश

यात्रा मार्ग पर पीईटी बोतलें, मल्टी लेयर्ड प्लास्टिक और टेट्रा पैक में बंद खाद्य पदार्थों पर न्यूनतम मूल्य के क्यूआर कोड लगाना अनिवार्य : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल...
article-image
पंजाब

विधायक जय किशन रौड़ी को सौंपा ज्ञापन पुरानी पैंशन योजना प्रभावी करने की मांग

गढ़शंकर :  पंजाब जल स्रोत के सेवानिवृत मुलाजिमों का शिष्टमंडल महासचिव सोहन सिंह भूनो तथा रामजी दास की अगुवाई में हलका विधायक गढ़शंकर जय किशन रौड़ी से मिला। जिन्हें पंजाब सरकार के मुलाजिमों वाली...
Translate »
error: Content is protected !!