भूख हड़ताल : कर्मचारियों की लम्बित मांगों को लेकर बीबीएमबी मुख्यालय सैक्टर 19 बी चडीगढ के समकक्ष चल रही क्रमिक भूख हड़ताल आज बीसवें दिन में प्रवेश

by

चंडीगढ़ : भाखड़ा ब्यास इम्पलाईज यूनियन एटक-ऐफी के द्वारा कर्मचारियों की लम्बित मांगों को लेकर बीबीएमबी मुख्यालय सैक्टर 19 बी चडीगढ के समकक्ष चल रही क्रमिक भूख हड़ताल आज बीसवें दिन में प्रवेश हो गई। यूनियन शाखा भिवानी के साथी राजेन्द्र कुमार व बाबू राम को प्रधान जरनैल सिंह व साथी गुरनाम सिंह नगंल यूनिट ने जूस पिलाकर उठाया और अगले 24 घंटे के लिए नगंल यूनिट के साथी प्रधान जरनैल सिंह वरनाम सिंह, काबुल सिंह चंडीगढ़ व सुरेश कुमार महासचिव द्वारा हार पहनाकर बैठाया गया।
यह जानकारी देते हुए महासचिव सुरेश कुमार सैनी ने कहा कि 2022/23 व 2023/24 का उत्पादन भत्ता, राजस्थान व अदर राज्यो से आए कर्मचारियों को बीबीएम बी के वेतनमान देने, अनुबंधित कर्मचारियों को नियमित सहित ओवर टाइम मैडीकल व छुट्टीयों सहित सभी नियमित की भांति सहुलियत देना, 1.1.2016 से 30.6.2021तक बकाया एरियर देना, पार्ट टाइम कर्मचारियों का समय बढाना, डी सी रेट सैंटर का देना, व नियमित करने हेतु, कैशलेस सुविधा देने बारे, आउट सोर्स भर्ती बंद कर के सीधी भर्ती करने, तथा डेली वेज कर्मचारियों के मैनडेज कंटीन्यू व नियमित करने व ब्यास डैम के पचास साला सिलवर जुबली मनाने के उपलक्ष में दो दो वेतन देने बारे तथा पेस्को के माध्यम से रखे कर्मचारियों को माननीय श्रमायुक्त चडीगढ के आदेशानुसार सभी को बकाया एरियर देने सहित अन्य सभी मांगों का स्थाई हल करवाने को लेकर यूनियन ने क्रमिक भूख हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था और अब अगला फैसला तीन फरवरी के‌ बाद हाउस मीटिंग बुलाकर लिया जाएगा तथा उपरोक्त मागों का समाधान जब तक नहीं होता तब तक ये संघर्ष जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दंपति ने 2.25 लाख में बेचा 3 दिन का मासूम : बहादुरगढ़ पुलिस ने किया रेस्क्यू …अंतरराज्यीय बच्चा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

झज्जर / फरीदकोट : पंजाब के फरीदकोट जिले के एक दिहाड़ी मजदूर दंपति द्वारा अपने महज तीन दिन के नवजात बेटे को सवा दो लाख रुपये में बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकतंत्र को खत्म करना , आने वाले समय में चुनाव ही न हों, ऐसी व्यव्स्था लाने का भाजपा द्वारा रचा जा रहा षड्यंत्र : विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ : मंडी । लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर भी चुनावी रार चालू हो गई है। कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार घोषित होने के अगले दिन ही विक्रमादित्य...
article-image
पंजाब

जितनी भी सरकारें आई हैं, उन्होंने अपने-अपने तरीके से पंजाबी भाषा के साथ भेदभाव किया : डॉ. केवल राम

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर विशेष लेक्चर आयोजित एएम नाथ। गढ़शंकर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैनेजमेंट में चलने वाले बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के 10 एएनओ बने सेकंड ऑफिसर, जिले का बढ़ाया मान

ओटीए कैंप्टी से प्रशिक्षण पूर्ण कर मिला लेफ्टिनेंट स्तर का दर्जा एनसीसी कैडेट्स के मार्गदर्शन में निभाएंगे अहम भूमिका एएम नाथ। चंबा : जिला चंबा के लिए गर्व का विषय है कि नेशनल कैडेट...
Translate »
error: Content is protected !!