नवजात शिशु का शव मिलने पर जिला प्रशासन ने लिया कड़ा संज्ञान – घटना कि होगी जांच, संलिप्त के खिलाफ की जाएगी कड़ी कारवाई : DC आबिद हुसैन सादिक़

by

लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन
रोहित भदसाली। बिलासपुर, 21 अगस्त 2024, जिला बिलासपुर के घुमारवीं में गत दिनों एक नवजात शिशु का शव मिलने पर जिला प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। इस संदर्भ वुधवार को उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक़
ने सबंधित विभागों के साथ संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि घटना से पूरा जिला शर्मशार हुआ है और इस तरह की घटनाएं पूरे समाज के लिए दुःखदाई है। उन्होने बताया कि इस घटना की पूरी गहनता के साथ जांच की जाएगी और जो भी संस्थान और व्यक्ति इसमें संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिला में चल रहे स्वास्थ्य परीक्षण क्लीनिकों, अल्ट्रासांउण्ड़ केन्द्रों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा और उन पर कड़ी नजर रखी जाएगी । उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए कि जिला की जिन पंचायतों में लिंगानुपात कम है उनमें संयुक्त रूप से जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाए और ताकि लिंगानुपात में सुधार लाया जा सकें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश कि अल्ट्रासांउण्ड़ केन्द्रों का औचक निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से कहा कि अल्ट्रासांउण्ड़ केन्द्रों में स्थापित अल्ट्रासांउण्ड़ मशीनों में टैªकर लगानें का प्रयास करें ताकि पता लगाया जा सके कि चिकित्सक ने किस उदेश्य से मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण किया है।
उन्होनें बताया कि जिला में चल रहे वन स्टाप सैंटर में एक टोलफ्री नम्बर स्थापित किया जाए ताकि इस प्रकार गतिविधियों के संबध में इस नम्बर पर शिकायत की जा सकें।
उन्होनें बताया कि जिला में अलग अलग अस्पतालों में पालना केन्द्र स्थापित किए गए हैं अनचाहे बच्चों को इन केंद्रो में छोड़नें की सुविधा का प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पालना केन्द्रों में किसी प्रकार की कोई सर्विलांस और सीसीटीवी इत्यादि नहीं लगें हैं, ताकि नवजात शिशु को वहां छोड़नें बाले की गोपनियता बनी रहे। इस संदर्भ में उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सीडीपीओ को निर्देश दिए कि अस्पताल में पालना केंद्र ऐसी जगह स्थापित किए जांए जहां वह लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध होे।
उन्होंने दवाई विक्रेताओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि गर्भपात के लिए प्रयोग होने बाली एम.टी.पी. किट चिकित्सक की पर्ची के बिना ना दें और दवाई बिक्रेता इसके संदर्भ में अवश्यक रजिस्टर भी मैटेन करें।
इस मौका पर पुलिस अधीक्षक संजीव धवल, सीएमओ डॉ. प्रवीन, एसडीएम गौरव चौधरी, डीएसपी चंद्रपाल, बीएमओ आशुतोष, डीपीओ हरीश मिश्रा, सीडीपीओ रंजना शर्मा सहित संबधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर क्षेत्र से सुरजीत भरमौरी, पंगवाल एकता मंच से भक्त राम बडोत्रा तथा गुज्जर समुदाय से हसनद्दीन ने विभिन्न समस्याओं से करवाया अवगत

एएम नाथ। चम्बा : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने अनुसूचित जनजातीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी विभिन्न समस्याओं को सुना। बैठक के दौरान डॉ. आशा लकड़ा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

MLA विवेक शर्मा की गाड़ी पर हमला करने वाले दोनों युवकों को होशियारपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रोहित भदसाली। होशियारपुर / ऊना : ऊना ​​​​​​​जिले की कुटलैहड़ विधानसभा हलके से कांग्रेस विधायक विवेक शर्मा की गाड़ी पर हमला करने वाले दो स्कूटी सवार युवकों को होशियारपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गेहूं खरीद हेतू आनलाइन बुकिंग स्लोट करने की प्रक्रिया शुरू – उपायुक्त

टकारला और रामपुर में स्थापित किए गए गेहूं खरीद केंद्र ऊना, 11 अप्रैल – रबी सीज़न 2023-24 में गेहूं खरीद के लिए आॅनलाइन पंजीकरण तथा गेहूं खरीद की प्रक्रिया आरभ कर दी गई है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हनीमून पर गए नवविवाहित जोड़े की कार का एक्सीडेंट : पति की मौत, कीरतपुर में गाड़ी के उड़े चिथड़े

एएम नाथ। कीरतपुर साहिब/ चंडीगढ़ :  मनाली नेशनल हाइवे पर रविवार सुबह भीषण हादसा हुआ है। कीरतपुर साहिब में हुए इस सड़क हादसे में नवविवाहित दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। शादी के बाद घूमने...
Translate »
error: Content is protected !!