टुटू ब्लॉक की सभी 34 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति सदस्यों तथा जिला परिषद सदस्यों के साथ पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों विशेषकर लंबित कार्यों से संबंध में लोक निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

by

एएम नाथ। शिमला 21 अगस्त – प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता मे आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टुटू ब्लॉक की सभी 34 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति सदस्यों तथा जिला परिषद सदस्यों के साथ पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों विशेषकर लंबित कार्यों से संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
इस अवसर पर बैठक मे उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेशभर की सभी पंचायतों के सुदृढ़ीकरण एवं पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दे रही है ताकि महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ पंचायत क्षेत्र का समान विकास संभव हो सके।
उन्होंने कहा कि अभी तक मनरेगा के अतिरिक्त अन्य मद्दों में टूटू ब्लॉक की पंचायतों की लगभग 5 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि खंड विकास कार्यालय में लंबित पड़ी है जिसे निर्धारित समय अवधि के भीतर खर्च किया जाना आवश्यक है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ पंचायतें बहुत अच्छा कार्य कर रही है लेकिन कुछ पंचायत प्रतिनिधि अपने क्षेत्र में स्वीकृत राशि खर्च करने में उदासीनता दिखा रहे है। उन्होंने कहा कि यह पंचायत की जिम्मेवारी है कि सरकार द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए स्वीकृत की गई राशि निर्धारित समय अवधि के भीतर खर्च की जाए ताकि लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिलना संभव हो सके।
*टूटू ब्लॉक की सभी पंचायत के लिए स्वीकृत 798 कार्य में से 448 कार्य पूर्ण*
उन्होंने कहा कि वर्तमान तक टूटू ब्लॉक की सभी पंचायत के लिए सरकार द्वारा 798 कार्य स्वीकृत किए गए है जिसमें से 448 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं जबकि 231 कार्यों के निर्माण कार्य जारी है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मनरेगा के तहत वर्ष 2023-24 में 8 करोड़ 37 लाख रुपए की राशि विभिन्न योजनाओं के लिए स्वीकृत की गई थी जो की पूर्ण रूप से खर्च की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में 5 करोड़ 92 लाख रुपए की राशि मनरेगा के तहत स्वीकृत की गई है जिसमें से 5 करोड़ 66 लाख रुपए की राशि अब तक खर्च की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का विकास पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 वीरभद्र सिंह एवं पूर्व विधायक सोहनलाल की देन है जिनके प्रयासों से इस क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित हुआ है। वर्तमान में भी शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में लगभग 280 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों के निर्माण कार्य जारी है जिसमें से 170 करोड़ रुपए की राशि सड़कों के अपग्रेडेशन, पुलों के निर्माण व सड़क पक्का करने पर खर्च की जा रही है।
*शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र में होगा रोजगार मेले का आयोजन, बनुटी में लगाया जायेगा एक निशुल्क मेडिकल सुपर स्पेशलिटी शिविर*
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा अपनी गारंटी को पूर्ण करते हुए बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए लगातार रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है । उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न निजी कंपनियों के माध्यम से एक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा ताकि शिक्षित बेरोजगार युवाओं को नौकरियों का अवसर प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि बनुटी में शीघ्र ही एक निशुल्क मेडिकल सुपर स्पेशलिटी शिविर लगाया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग विशेषकर वृद्धजन अपना मेडिकल चेकअप करवा सके।
चर्चा के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई बस रूट की मांग को देखते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस संबंध में वह उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से बातचीत कर जो भी संभव होगा वह किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विकास खंड कार्यालय टूटू में स्टाफ, विशेष कर कनिष्ठ अभियंता, तकनीकी सहायक और मनरेगा सहायक के रिक्त पदों को भरने का शीघ्र प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिलजुल कर सभी पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
इससे पूर्व पंचायत परिषद के प्रधान एवं स्थानीय ग्राम पंचायत डुढालटी के प्रधान देवेंद्र ठाकुर ने पंचायत की ओर से मुख्यातिथि का स्वागत किया और पंचायत विकास में आ रही कुछ समस्याएं मंत्री के समक्ष रखी।
खंड विकास अधिकारी (कार्यकारी) टुटू रजनीश कौंडल ने समीक्षा बैठक का संचालन किया और विभिन्न लंबित विकास कार्यों के निर्माण में आ रही दिक्कतों के मद्द चर्चा के लिए प्रस्तुत किए।
*यह भी रहे उपस्थित*
इस अवसर पर पूर्व विधायक सोहन लाल, अध्यक्षा, पंचायत समिति टुटू सरोज शर्मा, उपाध्यक्ष बीडीसी रामलाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला परिषद सदस्य चुनीलाल गर्ग, बीडीसी सदस्य निधी ठाकुर, पंचायत निरीक्षक प्रेमलाल, सभी पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी, आसपास की पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री से राहत और पुनर्वास के लिए विशेष आर्थिक पैकेज देने की की मांग

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन के प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई बैठक में प्रधानमंत्री से विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए प्रदेश में भारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में गणतंत्र दिवस पर उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने फरहाया राष्ट्रीय ध्वज स्वर्ण जयंति वर्ष थीम पर मनाया गया जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह

  ऊना, 26 जनवरी: ऊना का जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के प्रांगण में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्य न्यायाधीश ने देहरा में न्यायिक परिसर की रखी आधारशिला : हाईकोर्ट-जिला न्यायालयों के रिकॉर्ड का शीघ्र होगा डिजिटलीकरण

राकेश शर्मा : देहरा/ तलवाड़ा :   हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएस रामाचंद्रा राव ने शनिवार को देहरा में ज्यूडिशियल कोर्ट कांफ्लेक्स की आधारशिला रखी। इस अवसर पर बचत भवन देहरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशीले पदार्थों पर रोकथाम के लिए सभी हितधारक आपसी समन्वय से करें कार्य: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना

 शिमला :  मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आज यहां सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यशाला की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मादक...
Translate »
error: Content is protected !!