नवजोत सिंह सिधू के आह्वान पर कांग्रेसी कार्यकर्ता किसानों के आंदोलन के लिए लगाएंगे अपने घरों पर काले झंडे: कृपाल

by

गढ़शंकर -पंजाब प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के को-चेयरमैन और श्री गुरु रविदास फाउंडेशन के सदस्य, पंकज कृपाल एडवोकेट ने पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में सभी पंजाबवासियों से अपने अपने निवास स्थानों पर काला झंडा लहराने की मांग का समर्थन करते हुए अपने निवास स्थान पर काला झंडा लहराया| उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के इस कदम से किसान आंदोलन को और बल मिलेगा| उनहोंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा तीनों काले कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए उठाई गई आवाज में पूरा पंजाब उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है, लेकिन पिछले 6 महीने से तीनों काले कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए किसान अपना घर बार छोड़कर दिल्ली बार्डर धरने पर बैठे हैं,लेकिन केंद्र सरकार के सर पर जूँ तक नहीं रेंग रही| उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता को इस समय सिर्फ नवजोत सिंह सिद्धू से आशा है|

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चालक फरार : तेल के टैंकर के नीचे आने से टिब्बियां के मुलख राज की मौत, पुलिस ने टैंकर कबजे में लिया

गढ़शंकर : गांव मैहिंदवानी में तेल के टैंकर के पीछे सो रहे व्यक्ति की टैंकर के बैक करने दौरान नीचे आने से मौत हो गई। टैंकर चालक मौके से फरार हो गया तो पुलिस...
article-image
पंजाब

तस्कर को एक देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, 25,000 रुपये की और 10 नशीली गोलियों के साथ तस्कर गिरफ्तार

जालंधर :  शाहकोट पुलिस ने विशेष अभियान के तहत तस्कर को एक देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, 25,000 रुपये की और 10 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। डीएसपी शाहकोट सुखपाल सिंह ने बताया कि...
article-image
पंजाब

पुलिस टीमों ने पार्षदों सहित लोगों को कोरोना के प्रति किया जागरुक – कहा, समय पर सावधानी अपनाने से ही कोरोना पर कसी जा सकती है नकेल

हिदायतों का उल्लंघन संबंधी अब तक 96 मामले हुए दर्ज होशियारपुर : एसएसपी नवजोत सिंह माहल की ओर से अधिक से अधिक लोगों को कोरोना वायरस की दूसरी लहर से सावधान करने के उद्देश्य...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने की ताबड़तोड़ जनसभाएं : देहरा में नादौन से अधिक विकास करने का दिया आश्वासन

एएम नाथ। देहरा : देहरा से कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने मंगलवार को ताबड़तोड़ दस नुक्कड़ सभाएं कर प्रचार को धार दी। उन्होंने लोगों के साथ पहाड़ी में सीधी बातचीत की। कमलेश ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!