स्कूटी पर पर जा रहे मां बेटे व बेटी पर अचानक आम का पेड़ गिरा, मां कौ मौत बेटा और बेटी घायल

by

माहिलपुर – घर से स्कूटी पर सवार होकर गुरुद्वारा शहीदां माथा टेकने जा रहे बेटा बेटी व मां पर अचानक सड़क किनारे खडा आम का पेड़ गिर गया जिसके कारण माँ की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि दर्शन कौर पत्नी अपने बेटे गुरशरण सिंह व बलविंदर कौर वासी राजपुर भाइयां चब्बेवाल के साथ स्कूटी नंबर पब 07 एएक्स 7378 पर सवार होकर माथा टेकने गुरुद्वारा शहीदां माहिलपुर जा रहे थे जब वह जैतपुर अड्डे के पास पुहंचे तो सड़क किनारे खड़ा आम का पेड़ टूट कर उनके ऊपर गिर गया जिसके कारण दर्शन कौर की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि उसका बेटा गुरशरण सिंह व बेटी बलविंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें लोगों ने एम्बूलेंस की सहायता से इलाज के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर दाखिल कराया गया है। घटनास्थल पर पुहंचे एसएचओ चब्बेवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि मिरतका का शव शवगृह होशियारपुर में रखवा दिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद संस्कार करने के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। गौरतलब है कि इस जगह पर 6 मई को कार बाइक की टक्कर से पांच लोगों की मौत हो गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर की धरोहर घंटाघर की घड़ी एवं इमरजेंसी में बजाने वाला यंत्र कहां है : तलवाड़

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारत आने वाले खतरे को देखते हुए अपने नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए इमरजेंसी के दौरान जो कार्य किए जाते हैं उनकी रिहर्सल लगातार कर रहा है। इन...
article-image
Uncategorized , पंजाब

बब्बर खालसा के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, एक को मुठभेड़ में लगी गोली

अमृतसर । पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से चल रहे आतंकी नेटवर्क के खिलाफ अमृतसर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक मॉड्यूल को ध्वस्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

दो लड़कियों ने युवक को वीडियो काल अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल : फिर धमकी देकर ऐंठे 32 हजार, मामला दर्ज

जालंधर : दो प्रवासी महिलाओं ने एक युवक को अश्लील वीडियो कॉल की और उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे ऐंठने लगीं। पहले पीड़ित आरोपियों की मांगें पूरी करता रहा , लेकिन...
article-image
पंजाब

अंडर-19 वूमैन क्रिकेट होशियारपुर ने रोपड़ को 7 विकेट से हराकर अर्जित की जीत

कप्तान सुरभी, उप कप्तान सुहाना व ध्रुविका सेठ ने किया शानदार प्रदर्शन होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर-19 वूमैन अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामैंट में होशियारपुर ने जिला रोपड़ की टीम को...
Translate »
error: Content is protected !!