नवजोत सिद्धू का पटियाला जेल में विवाद ; बैरक में हुए विवाद के बाद 3 कैदियों को अन्य बैरक में शिफ्ट किया

by

पटियाला : 12 जुलाई : पटियाला जेल में रोड रेज केस में सजा काट रहे पूर्व क्रिकेट एवं पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू एवं उनकी बैरक के कैदियों के बीच तू-तू-मैं-मैं का मामला प्रकाश में आया है। स्थिति को संभालते हुए जेल प्रबंधन ने सिद्धू के साथ बंद कैदियों की बैरक को बदल दिया है।
सिद्धू बैरक से ही जेल ऑफिस का काम करते हैं। सिद्धू की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। सिद्धू को अगर कोई सामान मंगवाना होता है तो वह साथ बंद दूसरे कैदियों से मंगवा लेते हैं। उनके साथ पांच अन्य कैदी बंद किए गए हैं।
जेल सूत्रों के मुताबिक सिद्धू का कहना है कि इन कैदियों ने उनके कार्ड से बिना बताए सामान खरीदा और इस पर उन्होंने आपत्ति जताई है। वहीं दूसरी ओर कैदियों द्वारा सिद्धू के बर्ताव को लेकर जेल अफसरों के पास शिकायत की गई है।
इस विवाद के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत सिद्धू के साथ बंद 3 कैदियों की बैरक बदल दी। अब उनके साथ 2 ही कैदी रह गए हैं। जिसकी पुष्टि पटियाला जेल सुपरिटेंडेंट मनजीत सिंह द्वारा की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मांगों को लेकर बैठक: सरकार की लंबे समय से मांगों के प्रति टाल-मटोल की नीति की तीखी आलोचना  

गढ़शंकर,  3 नवम्बर: आज पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक सरूप चंद तहसील महासचिव गढ़शंकर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों और समस्याओं पर खुलकर चर्चा की गई।...
article-image
पंजाब

बसी गुलाम हुसैन के गुरदीप सिंह की दुबई में संदिग्ध हत्या का मामला परिजनों ने गुरदीप का पार्थिव शरीर दुबई से भारत मंगवाने हेतु खन्ना से किया आग्रह

होशियारपुर 16 अप्रैल :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने बसी गुलाम हुसैन निवासी गुरप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर उसके परिजनों के आग्रह पर दुबई से भारत वापिस मंगवाने हेतु तुरंत करवाई करते हुए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चैत्र नवरात्रि पर झलेड़ा मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन संध्या में हुए उपमुख्यमंत्री शामिल

ऊना, 31 मार्च। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन झलेड़ा स्थित मंदिर में आयोजित भव्य धार्मिक आयोजन में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना...
Translate »
error: Content is protected !!