स्पोट्र्स किट घोटाला : चन्नी सरकार के समय हुए स्पोट्र्स किट घोटाले में विजिलैंस जांच के लिए खेल मंत्री ने की सिफारिश

by

आप सरकार को लिखा पत्र
चंडीगढ़, 13 जुलाई
पंजाब की पूर्व चरणजीत सिंह चन्नी के कार्यालय के दौरान हुए स्पोट्र्स किट घोटाले के संबंध में मौजूदा खेल मंत्री गुरमीत मीत हेयर ने विजिलैंस जांच के लिए आप सरकार को सिफारिश करते हुए पत्र लिखा है।
मामला चन्नी सरकार के वक्त नवंबर 2021 का है। जब चन्नी सरकार ने 8900 खिलाडिय़ों को स्पोर्ट्स किट देने को मंजूरी दी। हर खिलाड़ी को किट के लिए 3 हजार रुपए मिले। यह रुपए सीधे खिलाडिय़ों के खाते में ट्रांसफर किए गए। यह रकम करीब 2.67 करोड़ की थी। रकम ट्रांसफर होने के बाद खेल विभाग ने खिलाडिय़ों से कुछ फर्मों के नाम पर चैक और ड्राफ्ट वापस ले लिए। जिसके बाद किटें सप्लाई कर दी गई। हालांकि उनकी क्वालिटी भी सवालों के घेरे में है।
इसको लेकर ही सवाल उठ रहे हैं कि अगर चन्नी सरकार ने रुपए दे ही दिए थे तो फिर उनसे वापस क्यों लिए गए?। अगर सरकार को खुद ही खरीदकर खिलाडिय़ों को देनी थी तो फिर इसकी टेंडरिंग क्यों नहीं की गई।
शुरूआती जांच में यह भी पता चला कि खिलाडिय़ों से रकम वापस लेने के लिए लिखित आदेश नहीं दिए गए थे। मौखिक आदेश पर ही जिला खेल अफसरों के जरिए खिलाडिय़ों से उनके खाते में आई रकम के चैक और ड्राफ्ट लिए गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन : खो-खो, शतरंज और रस्साकशी में बने चैंपियन

गढ़शंकर।  पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 70वीं जोनल खेल प्रतियोगिता में एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। जोनल खेल प्रतियोगिताओं में स्कूल...
article-image
पंजाब

बापू कुंभ दास की 18वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। हमें बापूजी के बताए रास्ते पर चलना चाहिए – निमिषा मेहता

गढ़शंकर, 14 जनवरी : धन धन बापू कुंभ दास जी की 18वीं पुण्य तिथि डेरा बुटेवाला के गांव गढ़ी मट्टू में धन धन बापू कुंभ दास सेवा समिति के अध्यक्ष सुरिंदर पाल वर्मा और...
article-image
पंजाब

डेरा बाबा गोबिंद दास जी का वार्षिक समागम व भंडारा करवाया

श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद निशान साहिब, कीर्तन व गद्दी समारोह सम्पन्न हुआ होशियारपुर/खान पुर/ऊना (हिमाचल)/दलजीत अजनोहा :  डेरा बाबा गोबिंद दास जी खान पुर ऊना (हिमाचल) में बाबा जी का...
article-image
पंजाब

बाइक पर आए शूटरों ने चलाई गोलियां : 700 बच्चों की जान पर बनी –  घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

खडूर साहिब :  सेंट कबीर डे बोर्डिंग स्कूल दासूवाल के बाहर बाइक सवार शूटरों ने उस समय फायरिंग की, जब दोपहर की छुट्टी होने के बाद बच्चे घर जा रहे थे। राहत की बात...
Translate »
error: Content is protected !!