1 करोड़ 15 लाख रुपए की ठगी : 2 लोगोँ को पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा देकर, 2 अलग अलग मुकद्दमे दर्ज

by

जलालाबाद : अमनदीप कंबोज उर्फ अमन स्कोडा और सतबीर सिंह निवासी चक पुन्नावाला पर वैरोके थाने की पुलिस ने 2 व्यक्तियों को पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर 1 करोड़ 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना वैरोके में 2 विभिन्न मुकद्दमे दर्ज किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता जरनैल सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी खुब्बन (अबोहर) ने प्रार्थना पत्र संख्या 408 एसपीएल-पीसी दिनांक 30-03-2024 को दिया गया था।

जिसमें उसने अमनदीप कंबोज उर्फ अमन स्कोडा पुत्र भगवान दास निवासी नूरां खिलचिया उर्फ चक्क पुन्नावाला और सतबीर पुत्र लेख राज निवासी रंगीला उर्फ चक्क पुन्नावाला के खिलाफ आरोप लगाया कि उसने (शिकायतकत्र्ता) अपने जवाई जगदेव को पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर भर्ती कराने के लिए आरोपी अमनदीप कंबोज उर्फ अमन स्कोडा और सतबीर सिंह ने 85 लाख रुपये ठगे है, इस एप्लिकेशन की पुलिस उप कप्तान सी.ए.डब्ल्यू. एड सी. जांच के बाद वरिष्ठ पुलिस कप्तान फाजिल्का से अप्रूवल पुलिस स्टेशन वैरोके आई है।

इस संबंध में सहायक थानेदार जसवंत सिंह ने बताया कि मुदई जरनैल सिंह के ब्यानों के आधार पर अमनदीप कंबोज उर्फ अमन स्कोडा व सतबीर के खिलाफ मुकदमा नंबर 60 दिनांक 24-05-2024 धारा 420,406 आईपीसी के तहत थाना वैरोके में दर्ज कर लिया गया है। उधर, दूसरे मामले के संबंध में सहायक थानेदार सतनाम दास ने बताया कि शिकायतकर्ता गुरविंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव सैखू तहसील मलोट जिला श्री मुक्तसर साहिब ने पत्र नंबर 409-एसपीएल-पीसी तारीख 30-03-2024 को दिया था जिसके बाद पुलिस उप कप्तान सी.ए.डब्ल्यू एड सी. की ओर से इस पत्र की जांच के बाद वरिष्ठ पुलिस कप्तान फाजिलाका कार्यालय से अप्रूवल पुलिस स्टेशन वैरोके पहुंची है।

शिकायतकत्र्ता गुरविंदर सिंह ने बताया कि अमनदीप कंबोज उर्फ अमन स्कोडा और सतबीर ने उसके दोस्त राज सिंह निवासी बठिंडा के भाई को पंजाब पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर 85 लाख रुपये मांगे, लेकिन इन्होंने 30 लाख रुपये लेकर ठगी मारी है। मुदई गुरविंदर सिंह के ब्यानों के आधार पर अमनदीप कम्बोज उर्फ अमन स्कोडा पुत्र भगवान दास निवासी नूरन खिलचिया उर्फ चक्क पुन्नावाला तथा सतबीर पुत्र लेख राज निवासी रंगीला उर्फ चक्क पुन्नावाला के खिलाफ थाना वैरोके में मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 वोट से हारा : ईनाम में मिले 11 लाख 11 हजार रुपये की नकदी, एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और डेढ़ कनाल जमीन तोहफे में

नाढोड़ी। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव नाढोड़ी के ग्रामीणों ने मात्र एक वोट से चुनाव हारने वाले प्रत्याशी सुंदर कुमार का सम्मान बढ़ाते हुए ग्रामीणों ने उन्हें 11 लाख 11 हजार रुपये की...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विभिन्न कोर्सों के लिए बिना लेट फीस के दाखिला जारी: प्रिंसिपल डा़. खेहरा

गढ़शंकर -बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट कोर्स के लिए बिना लेट फीस के दाखिला जारी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर बलजीत सिंह...
article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली व बठिंडा में दर्ज की हैं दो एफआईआर : एक्साइज एवं टेक्सेशन विभाग ने विजिलेंस ब्यूरो के विरोध में की कलम छोड़ हड़ताल

नवांशहर। एक्साइज व टेक्सेशन विभाग पंजाब के अधिकारियों व कर्मचारों ने विजिलेंस ब्यूरो द्वारा हाल ही में दर्ज किए गए दो मामलों के विरोध में रोष स्वरूप सोमवार को कलम छोड़ हड़ताल की गई।...
article-image
पंजाब

Passing Out parade and oath

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 29 :  Passing Out parade and oath ceremony of new constables (batch no. 271) was organized at Sub Sidery Training Centre, Border Security Force, Khadka Camp Hoshiarpur. After retirement from the Indian...
Translate »
error: Content is protected !!