पूर्व सांसद चौधरी बीरेंद्र सिंह अपनी पत्नी और हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

by

नई दिल्ली: हरियाणा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद चौधरी बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह चौधरी अपने हजारों समर्थकों के साथ मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

हरियाणा के प्रमुख नेता तथा किसानों के मसीहा सर छोटू राम के पोते बीरेंद्र सिंह (78) ने आज यहां कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक, हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी सैलजा, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान, कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह यादव, विधायक किरण चौधरी, पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल, सांसद नासिर हुसैन और पवन खेड़ा समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

वासनिक ने कहा, “मैं कांग्रेस परिवार में सिंह का स्वागत करता हूँ। आज देश में लोकतंत्र और संविधान के सामने चुनौतियां हैं। ऐसी परिस्थितियों को जानते हुए चौधरी बीरेंद्र सिंह ने तय किया है कि हमें कांग्रेस के साथ आना होगा। उनके आने से कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर और हरियाणा में बल मिलेगा।”

हुड्डा ने कहा, “आज हरियाणा से भाजपा के पूर्व सांसद चौधरी बीरेंद्र सिंह जी अपने कई साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए हैं। आप सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत है। देश के संविधान, लोकतंत्र को बचाने के लिए सबको एकजुट होने की जरुरत है और ऐसे मौके पर चौधरी बीरेंद्र सिंह और उनके समर्थकों का कांग्रेस में शामिल होना खुशी की बात है।”

सूरजेवाला ने कहा, “चौधरी बीरेंद्र सिंह जी का कांग्रेस में शामिल होना हमारे लिए एक भावुक और गौरवान्वित क्षण है। चौधरी बीरेंद्र सिंह का श्रीमती इंदिरा गांधी, स्वर्गीय राजीव गांधी और श्रीमती सोनिया गांधी के साथ एक लंबा राजनीतिक जीवन रहा है। आपके आने से कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी। हम आपका कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हैं।”

सिंह ने कहा, “मेरा कांग्रेस में शामिल होना न सिर्फ घर वापसी है बल्कि ये विचारधारा की वापसी भी है। मैं ये बात इसलिए कह रहा हूं- क्योंकि मैंने मान्यताओं को निभाया है। देश में नेताओं के लिए व्यावहारिक रूप से कुछ गरिमा तथा मान्यताएं हैं जिन्हें निभाना चाहिए। इन सभी मान्यताओं को निभाने से ही देश मजबूत होगा।”

उन्होंने कांग्रेस की घोषणा पत्र की प्रशंसा की और कहा कि इसमें जो तथ्य दिए गए हैं वह अनुभव के आधार पर शामिल किए गए हैं और इसमें किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनके हितों को साधने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा, “मैं (चौधरी बीरेंद्र सिंह) अपने 52 साल की राजनीतिक जीवन के आधार पर कह सकता हूं कि देश बदलाव चाहता है और मतदाता बदलाव के लिए तैयार है।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला ने की अपने तीन बच्चों की हत्या : मेला दिखाने के बहाने निकली, फिर तीनों बच्‍चों को नहर में फेंका

मोहाली : मोहाली से एक बेहद दर्दनाक और रूह कांपने वाली घटना सामने आई है जिसने ममता को शर्मसार कर दिया. मोहाली के मटौर गांव में एक कलयुगी मां पर अपने ही तीन मासूम...
article-image
पंजाब

2 पिस्तौल और 11 कारतूस बरामद : आतंकी इकबालप्रीत के दो साथी गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने मंगलवार दोपहर आतंकी इकबालप्रीत सिंह उर्फ बुच्ची व टारगेट किलिंग के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद रमनदीप बग्गा उर्फ कनाडा से जुडे़ दो लोगों के गिरफ्तार होने की...
article-image
पंजाब

वाटर सप्लाई और सीवर लाइनों के प्रोजेक्ट्स के लिए 1088.45 लाख रुपए के प्रस्ताव पारित

होशियारपुर, 10 अगस्त: शहर के विकास के प्रयासों के तहत होशियारपुर नगर निगम ने हाल ही में वाटर सप्लाई, सीवर लाइन डालने और पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए 1088.45 लाख रुपए के प्रस्ताव पारित...
article-image
पंजाब

नशों को संरक्षण देने वाली आम आदमी पार्टी ने अपने बचाव के लिए शुरू किया दोषारोपन अभियान : तीक्ष्ण सूद

आप नेता व सांसद मलविंदर सिंह कंग का भाजपा पर आरोप लगाना आप की नशे में संलिप्तता ढकने का है जरिया : सूद होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता...
Translate »
error: Content is protected !!