नवनियुक्त सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर माइकल का ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भव्य स्वागत : कर्मचारियों के हितों की रक्षा का दिया भरोसा

by

पुनीत महाजन | चंडीगढ़, 20 मई: ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एवं एम.सी. एम्प्लाइज एंड वर्कर्स के प्रतिनिधिमंडल ने आज कन्वीनर सुरमुख सिंह के नेतृत्व में नवनियुक्त सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर पब्लिक हेल्थ MICHEL से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल द्वारा उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर MICHEL ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे विभाग एवं कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी के साथ बेहतर समन्वय और सहयोग की भावना से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं, मांगों एवं विभागीय मुद्दों के समाधान के लिए सकारात्मक सोच के साथ प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा, ताकि विभाग में बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित हो सके।
ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कन्वीनर सुरमुख सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा एवं विभाग की बेहतरी के लिए कमेटी हमेशा प्रशासन के साथ मिलकर रचनात्मक भूमिका निभाती रहेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर के नेतृत्व में विभाग में पारदर्शिता, सहयोग और विकास को नई दिशा मिलेगी।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में सुरमुख सिंह
कन्वीनर,  राजा राम, सुरमुख सिंह, जगमोहन सिंह, कुलदीप सिंह, कमल कुमार, याद राम, सतनाम सिंह, सरवन डोगरा, अश्वनी कुमार, महीपाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

एएम नाथ । शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शिमला स्थित लोक भवन में हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल कविंद्र गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल कविंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यूको बैंक ने स्कूल को भेंट किए पिलर हीटर

पट्टा मेहलोग 24 जनवरी (तारा) : यूको बैंक शाखा कुठाड़ ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए सीएसआर फंड के तहत क्षेत्र के प्रतिष्ठित कृष्णगढ़ पब्लिक स्कूल के लिए दो पिलर हीटर दान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

 देहरा विस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान होगा सुनिश्चित – ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए उठाएंगे कारगर कदम: कमलेश

नवनिर्वाचित विधायक का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत राकेश शर्मा । देहरा/तलवाड़ा :   देहरा की नवनिर्वाचित विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि देहरा विस के ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :    तीसा स्थित चांजू माता मंदिर परिसर में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड चम्बा के सौजन्य तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एमएफबी जिओ टेक प्राइवेट...
Translate »
error: Content is protected !!