2 दोषियों को 17-17 वर्ष का कठोर कारावास -और 1.60 लाख रुपए जुर्माने की सजा : 11.584 किलोग्राम चरस रखने का आरोप साबित

by
एएम नाथ। मंडी  : विशेष न्यायाधीश (फैमिली कोर्ट) मंडी की अदालत ने एनडीपीएस के एक मामले में फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को 17-17 वर्ष के कठोर कारावास और 1.60 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
यह सजा कालीदास पुत्र फिन्नू राम निवासी गांव मंदिर टांडा, तहसील बल्ह, जिला मंडी और टेक सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी गांव माहला, तहसील बंजार, जिला कुल्लू को सुनाई गई है।
जिला न्यायवादी मंडी एवं विशेष लोक अभियोजक जितेंद्र गोस्वामी ने बताया कि यह मामला 9 मार्च 2023 को सामने आया था जब एएसपी मंडी और एसआईयू की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी कालीदास अपनी सिल्वर रंग की इनोवा गाड़ी (HP6SB-6465) में भारी मात्रा में चरस लेने बालीचौकी की ओर जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बंजार क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई और रणनीति बनाकर आरोपी की गाड़ी को बेअन्ती माता मंदिर के पास रोक लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से कुल 11.584 किलोग्राम चरस बरामद की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने एक अन्य व्यक्ति डूर सिंह का नाम लिया था, लेकिन उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत न मिलने के कारण न्यायालय ने उसे बरी कर दिया।
इस मामले में अभियोजन पक्ष ने कुल 24 गवाह पेश किए, जिनकी गवाही और अन्य साक्ष्यों को सही मानते हुए अदालत ने दोनों दोषियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी करार दिया और सजा सुनाई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मन की बात कार्यक्रम का आयोजन : भाजपा जिला कठुआ के उपाध्यक्ष बनने पर इंदु महाजन सम्मानित

पुनीत महाजन : चंडीगढ़ /कठुआ, 1 जून।  भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इंदु महाजन के निवास स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 134वें एपिसोड को सामूहिक रूप से सुना गया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2030 तक खत्म हो जाएंगी ये तीन खतरनाक बीमारियां : पहली बीमारी भारत में हर 5 में से 3 लोगों की लेती है जान

नई दिल्ली : आधुनिक चिकित्सा विज्ञान अब उस मुकाम पर पहुंच चुका है, जहां कभी लाइलाज मानी जाने वाली बीमारियों का इलाज न केवल संभव हो गया है, बल्कि उन्हें पूरी तरह खत्म करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ऑडिशन में 134 कलाकारों ने लिया हिस्सा

एएम नाथ। चम्बा : जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला -2025 के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों के चयन हेतू आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राशन वितरण के लिए फेस ऑथेंटिकेशन शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचलः गोकुल बुटेल

एएम नाथ। शिमला : जनकल्याण सेवाओं की दक्षता और सुगम पहुंच को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार के डिजिटल तकनीक एवं शासन विभाग (डीडीटीजी) ने सार्वजनिक...
Translate »
error: Content is protected !!