नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों ने ग्रहण की पद, गोपनीयता की शपथ : एसडीएम डॉ संजीव धीमान ने दिलाई शपथ

by

पट्टा मेहलोग, 6 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा के नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पट्टा में आयोजित समारोह में पंचायत समिति के कुल 15 नवनिर्वाचित सदस्यों ने पद, गोपनीयता एवं सत्यनिष्ठा की शपथ ग्रहण की।
उपमंडलाधिकारी एवं पीठासीन अधिकारी डॉ संजीव धीमान ने सभी सदस्यों को विधिवत शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत विधायक राम कुमार चौधरी ने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पंचायत समिति क्षेत्र के विकास, जनकल्याण तथा सुशासन के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करेंगे। पंचायत समिति ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है तथा जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
खंड विकास अधिकारी कुलदीप सिंह ने कहा कि प्रशासन एवं पंचायत समिति के मध्य बेहतर समन्वय के माध्यम से विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। समारोह में लगभग 60 से 70 समर्थकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर नवनिर्वाचित सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*प्राकृतिक खेती अपनायें किसान- सरकार किसानों और बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ के लिए प्रतिबद्ध : आशीष बुटेल*

एएम नाथ।  पालमपुर, 1 फरवरी :- पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ के लिए प्रतिबद्ध है । शनिवार को विधायक पालमपुर विधानसभा क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बढल ठौर-बस्सी-डोंटा सड़क अपग्रेडेशन पर खर्च होंगे सात करोड़: कमलेश

राकेश शर्मा । तलवाड़ा : विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को चरणबद्व तरीके से सड़कों के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बढल ठौर-बस्सी-डोंटा सड़क अपग्रेडेशन के लिए सात करोड़ की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नवजात शिशुओं को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है : लिवासा अस्पताल, होशियारपुर

रोहित जसवाल।  होशियारपुर: “मातृ आयु में वृद्धि, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया और अपर्याप्त प्रसवपूर्व मॉनिटरिंग जैसी जीवनशैली से संबंधित स्थितियां उच्च जोखिम वाले गर्भधारण में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता हैं।“ गुरुवार को लिवासा अस्पताल , होशियारपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

35 से 40 लाख रुपए की साल में कर रहे कमाई : सुनील ने कृषि वैज्ञानिक बनने का सपना छोड़ शुरू किया मशरूम का कारोबार

ज़िला कांगड़ा में 500 इकाईयों में सालाना हो रहा 3 हज़ार मीट्रिक टन मशरुम का उत्पादन। जोगिंद्रनगर : युवा पीढ़ी खेतीबाड़ी के व्यवसाय से विमुख होकर सरकारी नौकरी की तरफ दौड़ रही है वहीं...
Translate »
error: Content is protected !!