विश्व पर्यावरण दिवस पर आई बीएनपार्क में क्यूरटेक ग्रुप द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

by

आईबीएन पार्क के पास निर्मित हो रही फोरेंसिक लैब के क्षेत्र का सौन्दर्यकरण किया जाएगा : सुमित सिंगला

बीबीएन 6 जून (तारा) : क्योरटेक ग्रुप के एमडी सुमित सिंगला और बद्दी पुलिस जिला के एसपी विनोद कुमार धीमान की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आईबीएन पार्क (एसपी रोड) में वृक्षारोपण किया गया तथा भविष्य में भी मिलकर बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। साथ ही युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए सेमिनार आयोजित करने की भी घोषणा की गई। इस अवसर पर बद्दी पुलिस जिला के एसपी विनोद कुमार धीमान ने कहा कि 5 जून को मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस संयुक्त राष्ट्र (यू एन) द्वारा हमारे ग्रह की सुरक्षा के लिए वैश्विक स्तर पर जागरूकता और कार्रवाई को प्रेरित करने हेतु स्थापित किया गया था। पर्यावरण सभी जीवों के जीवन का आधार है, लेकिन आज यह जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और वनों की कटाई जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि पेड़ लगाना, पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) करना और पानी की बचत करना जैसे छोटे-छोटे दैनिक प्रयास भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
इस मौके पर सुमित सिंगला ने कहा कि आईबीएन पार्क के पास बन रही फॉरेंसिक लैब के आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ष यह अभियान दुनिया भर के लाखों लोगों को सतत (सस्टेनेबल) जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण-अनुकूल व्यावसायिक मॉडल को बढ़ावा देने और क्षतिग्रस्त पारिस्थितिक तंत्रों को पुनर्जीवित करने के लिए एकजुट करता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने हमेशा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ भेदभाव की राजनीति की : भाजपा ने विकास की राजनीति के साथ विकास भी करवाया – डॉ. राजीव भारद्वाज

एएम नाथ। धर्मशाला, 02 मई :  कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मित्रों की सरकार चल रही है और इन मित्रों पर सरकार द्वारा करोड़ों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब समेत कई रूटों पर निजी ऑपरेटरों की बसें चलाने की तैयारी

एएम नाथ। शिमला :  2200 करोड़ के घाटे की मार झेल रहा हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम वैट लीज आधार पर बसों को चलाने की तैयारी में है। निगम प्रबंधन अंतरराज्यीय रूटों पर वैट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार डॉक्टर पर कार्रवाई करके पल्ला झाड़ रही : डॉ. जनक राज

ओवरलोडेड सिस्टम से डॉक्टरों का मनोबल और टूटेगा और मरीजों की मुसीबत बढ़ेगी एएम नाथ। शिमला : .आईजीएमसी शिमला में हुआ झगड़ा कोई सामान्य मामला नहीं बल्कि यह सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की घोर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरसात के मौसम को लेकर एसडीएम बंगाणा ने जारी किए दिशा-निर्देश

ऊना 7 जुलाई: बरसात के मौसम को मध्यनज़र रखते हुए एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान ने बीडीओ व सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वह सुनिश्चित करें कि लठियाणी-मंदली धार पर रहने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!