हरोली पुलिस ने चोर गिरोह का किया पर्दाफाश : हरोली में दिया था 4 चोरी की घटनाओं को अंजाम, पूरे हिमाचल मे अब तक दर्जनो चोरियों को दे चुके अंजाम, बिभिन्न थानों में 1 के खिलाफ 20 चोरी के मामले दर्ज दूसरे के खिलाफ भी करीव 5 मामले दर्ज

by

हरोली के धर्मपुर व रामपुर पुल के नजदीक चार घटनाओ को दिया था अंजाम, पुलिस_पूछताछ मे चोरो ने कबूली सारी घटनाए
घटना मे प्रयोग की गई इनोवा कार,विधुत तारों को काटने के लिये प्रयोग किये गये एक कटर, दो प्लास, कई कटर व्लेड, तारो के शाट करने के लिये प्रयोग करे हेतु लोहे की राड, 7 पाने , एक असली व क नकली जाली_न्म्बर_प्लेट HR-27F-9625 व अन्य औजार बरामद
चोरी का सामान खरीदने वाला कबाडिया भी पुलिस की गिरफत मे , दो घटनाओ मे चोरी हुई विधुत तार बरामद
हरोली : जिला पुलिस कप्तान अर्जित सेन के नेतृत्व मे हरोली पुलिस थाना की टीम ने ने करीब एक महीने की क़डी मेहनत के बाद धर्मपुर व रामपुर हरोली के पास हुई चलती विधुत की तार, पावर मोटर व वैटरी चोरी का चार घटनाओ को अंजाम देने वाले दो चोरो को गिरफतार कर लिया है । पिछले एक महीने से इन चोरो ने हरोली पुलिस के नाक मे दम कर रखा था । चोरो ने सवसे पहले दिनांक 25/26 जुलाई की रात को धर्मपुर इलाके मे चलती विधुत तार एलएटी करीब 1 किलोमीटर को काटा व नजदीक ही वने एक कमरा के अंदर से पावर मोटर व एक वैटरी चुरा ली थी । चोरो अक्सर एसी जगह को पर चोरी को अंजाम देते थे यहां रात को किसी का आना जाना नही होता था और वारिश वाली रांत को चुनते थे ।
इन घटनाओं की हरोली पुलिस जांच मे जुटी ही थी के ठीक 7 दिन बाद चोरो ने फिर उसी जगह बची अन्य तार को भी काटकर हरोली पुलिस के नाक के नीचे सेंध लाग दी । हरोली पुलिस ने दोनो मामले दर्ज करके जांच जारी रखी । पुलिस ने इलाका के कई सीसीटीवी खंगाले लेकिन इससे पहले के पुलिस को कुछ भनक लगती चोरो ने 10 दिन वाद रामपुर मे स्वा नदी के किनारे चलती विधुत तारो के काट कर ले उड़े। पुलिस हैरान परेशान चोरों को पकड़ने में जुटी थी तो आम जनता तारे कटने व विजली जाने से वेहद परेशान थी।
इसी बीच पुलिस को सीसीटीवी मे एक गाडी तीन घटनाओ मे रात के समय मूवमेट करती नजर आई परतु उस पर कोई नम्बर प्लेट नही थी। परतु गाडी की पहचान इनोवा सफेद रंग के रूप मे हुई । पुलिस ने जिला उना साथ लगते पंजाब के नंगल व अन्य जिलो मे संदिग्ध इनोवा की तलाश शुरू कर दी । लेकिन शातिर चोरों ने इस दौरान 7 दिनो के बाद दोवारा रामपुर पुल के नजदीक चलती तारो के काटकर ले गए । उधर पुलिस चोरो को पकडने के लिये जाल बिछा चुकी थी व उनके रूट, टाईमिंग व कार्यशेली का गहनता से अध्ययन कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने चोरो को भदौडी के पास से गिरफतार कर लिया जो अगली घटना को अंजाम देने के लिये रैकी करने आ रहे थे । हैरानी की बात यह रही की घटना को मात्र 2 चोर अंजाम देते रहे। जबकि घटना के देखकर लगता था कि घटना मे 4/5 लोगो का इन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते होंगे । जब चोरो का रिकार्ड पुलिस ने खंगाला तो पाया कि एक चोर के खिलाफ चोरी के 20 मुकद्दमे पूरे हिमाचल मे दर्ज है जिनमे आधे से ज्यादा केस विधुत तार चोरी के है । दूसरा चोर खभों पर चढने का स्पेलिस्ट है जो अकेला ही तार के खंभो पर चढकर चलती विधुत तार काटता है जिसके खिलाफ भी 4 से 5 मामले अभी तक हिमाचल के विभिन्न थानो मे दर्ज होना पाये जा रहे है । मुख्य सरगना का नाम सेठी लाल पुत्र जट्ट राम निवासी गांव नगराओ डाकखाना रोहल, तहसील झन्डूता जिला विलासपुर उम्र 35 वर्ष पाया गया है जो चोरी की घटनाओ को अंजाम देने के लिये मशहूर है । दूसरे आरोपी का नाम राज कुमार पुत्र गुरबख्श निवासी गांव मलेटा डाकखाना खरकडी, तहसील-नैनादेवी जिला विलासपुर पाया गया है
हरोली थाना के प्रभारी सुनील कुमार साख्यांन ने आरोपियो की गिरफतारी करने की पुष्टी करते हुए अपनी टीम के सदस्यो मु0आ0 मनोज कुमार, मु0आ0 नरेन्द् तथा ड्राइवर चालक सर्वजीत की पीठ थपथपाई है जिन्होने इल चारो घटनाओ को खोलने के लिये लगातार मेहनत की व थाना प्रभारी के निर्देश पर कार्य करते रहे । पुलिस पूछताछ मे अभी हिमाचल मे अन्य जगह हुई विधुत चोरियो का खुलासा हो सकता है । पूछताछ मे यह भी पता चला है कि आरोपी सेठी लाल करीब 2 महीने पहले ही एक चोरी के केस से जमानत पर रिहा हुआ है । सेठी के खिलाफ इन चार घटनाओ से पूर्व के ही 27 केस चोरी व सेंधमारी के दर्ज है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू से उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने की भेंट

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने गग्गल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित एरोसिटी परियोजना के संदर्भ में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भोटा चैरिटेबल अस्पताल बंद करने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुक्खू उच्च-स्तरीय बैठक करेंगे

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास (आरएसएसबी) द्वारा संचालित चैरिटेबल अस्पताल को बंद करने के मुद्दे पर एक दिसंबर को शिमला में उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

28 अगस्त तक स्कूल बंद रखने के DC ने किया आदेश जारी : उपायुक्त ने बारिश से क्षतिग्रस्त हुए अबादा बराना स्कूल के भवन का किया निरीक्षण

ऊना, 25 अगस्त. ऊना जिले में जारी भारी वर्षा के बीच जिला प्रशासन लगातार प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहा है और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्परता से कदम उठाने में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

100 किलो से ज्यादा मांस हिमाचल रोडवेज की बस में लाया जा रहा था : मांस भैंस का था और सेक्टर 25 एवं मनीमाजरा में ले जाया जा रहा था

चंडीगढ़ : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और उत्तराखंड के रुड़की से चंडीगढ़ में 100 किलो से ज्यादा मांस हिमाचल रोडवेज की बस में लाया जा रहा था। इसकी सूचना मिली तो चंडीगढ़ पुलिस ने...
Translate »
error: Content is protected !!