नवरात्र मेले में माता श्री चिंतपूर्णी जी में लागू रहेगी विशेष व्यवस्था

by
रोहित जसवाल। ऊना, 28 मार्च। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान लोगों की सुविधा और सुचारू कानून व्यवस्था के लिए 30 मार्च से 6 अप्रैल तक विशेष व्यवस्था लागू रहेगी। इसे लेकर जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक मेले के दौरान कानून व्यवस्था में तैनात जवानों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति द्वारा हथियार लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।
जतिन ने बताया कि नवरात्र के दौरान ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए मंदिर न्यास को छोड़कर अन्यों द्वारा लाउडस्पीकर के इस्तेमाल करने पर पूर्ण मनाही रहेगी। मेले के दौरान ब्रॉस बैंड़, ड्रम, लंबे चिम्टे इत्यादि के लाने पर भी पूर्ण पाबंदी रहेगी। यदि कोई व्यक्ति इन वस्तुओं को अपने साथ लाता है तो उन्हें पुलिस द्वारा स्थापित बैरियर पर ही जमा करवाना होगा। साथ ही इस दौरान पॉलीथीन के इस्तेमाल पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। खुले में और सड़क किनारे लंगर लगाने पर भी प्रतिबंध रहेगा और आतिशबाजी इत्यादि की भी अनुमति नहीं होगी।
उपायुक्त ने कहा कि मेलावधि के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी जी के दर्शनार्थ बनाए गए पंजीकरण काउंटर पर पर्ची लेना अनिवार्य रहेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्नी धर्म पहले निभाया…फिर पुल से छलांग लगाकर महिला ने दे दी जान

एएम नाथ। मंडी : मंडी शहर में एक महिला द्वारा भ्यूली पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साउथवेल द वर्ल्ड स्कूल का वार्षिक समारोह : सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित – डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और बच्चों की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

107 वर्षीय मिल्खी राम ने डाला वोट, युवाओं को किया प्रेरित : 570 हुई घर से मतदान करने वालों की संख्या: एसडीएम

देहरा/ तलवाड़ा : राकेश शर्मा ।  देहरा में विधानसभा उपचुनावों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग की टीमें पिछले चार दिन से लगातार बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के घरों में जाकर उनका वोट डलवा रही है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में दिसम्बर 2023 तक बैंको ने बांटे 1970.30 करोड़ के ऋण : जिला में वर्ष 2024-25 के लिए बैंकों द्वारा 2431.43 करोड़ रूपये के ऋण वितरण का लक्ष्य- DC जतिन लाल

ऊना, 6 मार्च – सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के तहत ऋण आवेदनों को सभी बैंक समय पर मंजूरी दें ताकि इन योजनाओं का लाभ उठाकर आम व्यक्ति आत्मनिर्भर बन सके। यह निर्देश उपायुक्त ऊना...
Translate »
error: Content is protected !!