नवोदय स्कूल के शिक्षक ने 12 छात्राओं से छेड़छाड़ करने का 2024 का मामला : कोर्ट ने कठोर कारावास के साथ जुर्माने की सजा भी सुनाई

by

एएम नाथ ।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश के कोर्ट ने छात्राओं से छेड़छाड़ के दोषी शिक्षक को कड़ी सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो कोर्ट) किन्नौर स्थित रामपुर ने 46 वर्षीय रविकांत झा निवासी गांव व डाकघर वारासेउनी जिला बालाघाट (मध्य प्रदेश) को दोष सिद्ध होने पर सजा सुनाई है।

कोर्ट ने दोषी को पोक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत सात साल के कठोर कारावास व सात हजार रुपये जुर्माने व बीएनएस की धारा 75 (2) के तहत तीन साल कठोर कारावास व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने बताया कि रविकांत नवोदय स्कूल में आर्ट्स का अध्यापक था। इसने वर्ष 2024 में स्कूल में आर्ट्स पीरियड के दौरान अलग-अलग दिनों में 12 छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ की।

छात्राओं ने इसकी सूचना काउंसिलिंग अध्यापक को दी। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर रविकांत को गिरफ्तार किया। अदालत में 25 गवाहों व एक बचाव पक्ष का साक्ष्य दर्ज किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया। सरकार की तरफ से मुकदमे की पैरवी उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोटकपूरा गोलीकांड : तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल समेत कुल 8 लोगों के खिलाफ फरीदकोट की अदालत में चालान पेश

कोटकपूरा : पंजाब पुलिस की एसआईटी ने 2015 के कोटकपूरा गोलीकांड केस में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल समेत कुल 8 लोगों के खिलाफ फरीदकोट की अदालत में चालान पेश किया है। तत्कालीन मुख्यमंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आतिशी को चुनाव आयोग का नोटिस : बीजेपी जॉइन ना करने पर धमकी मिलने के आरोपों पर चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान , सोमवार दोपहर 12 बजे तक जवाब देना होगा

नई दिल्ली । सरकार में मंत्री आतिशी सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बीजेपी जॉइन ना करने पर धमकी मिलने के आरोपों पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है और आतिशी को एक नोटिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक भोटा को मिला नया भवन, कुलदीप सिंह पठानिया ने किया उदघाटन

हमीरपुर 14 फरवरी। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की भोटा शाखा को अब नए परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया है। बुधवार को बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इस नए परिसर का शुभारंभ...
article-image
पंजाब

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नवां नंगल के मैनेजर वीके सैनी सेवानिवृत्त

नंगल – 26 जुलाई (तरलोचन सिंह) सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नवां नंगल के मैनेजर वीके सैनी सेवानिवृत्त हो गए हैं। उन्होंने पिछले 48 वर्षों से शिक्षा और अन्य प्रबंधन विभागों में अपनी उचित...
Translate »
error: Content is protected !!