नव आदर्श पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह : सक्षम मिस्टर व दीपिका मिस फेयरवेल चुनी

by

बी बी एन, 28 फरवरी (तारा) : बद्दी के कडूवाना स्थित नव आदर्श पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे की 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई पार्टी दी। ।इस अवसर पर बच्चों की भावनाएं हंसी और सुनहरी यादें एक साथ सिमट गई।

फनी गेम्स चेयर गेम बैलून गेम का आयोजन किया गया। जिसमे की सभी बच्चों ने हंसी-खुशी भाग लिया। इस अवसर पर बच्चे काफी ज्यादा उत्साहित नजर आए। सभी बच्चों ने अपने स्कूल में खट्टे-मीठे यादें ताजा कर बच्चे काफी भावुक नजर आए।विदाई समारोह के विभिन्न गतिविधियों के आधार पर दीपिका को मिस व सक्षम मिस्टर फेयरवेल चुना गया। मिस पर्सनालिटी संध्या व मिस्टर पर्सनालिटी आदित्य शर्मा , मिस्टर इंटेलिजेंट साहिल ठाकुर, मिस इंटेलिजेंट जसिका चुनी गई।
इस समारोह का आयोजन वाणिज्य प्रवक्ता किरण कुमारी के नेतृत्व में किया गया। इस इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य विनय शर्मा ने बच्चों को उनके आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उनका मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंध निदेशक हरदेव सैनी ,ममता सैनी, प्रधानाचार्य विनय शर्मा, गणित प्रवक्ता संजय कुमार , रसायन प्रवक्ता अनीता ,और मंच संचालक दीपिका ,मीना शर्मा,अंजना उपस्थित थे।
फोटोकैप्शन;
बद्दी के कडूवाना स्कूल में मिस्टर व मिस चुने छात्र स्कूल के प्रबधकों के साथ

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आवासीय आयुक्त पांगी ने विद्यालय प्रबंधन समितियों को किया सम्मानित

  एएम नाथ। पांगी,28 मार्च :आवासीय आयुक्त रितिका जिंदल की अध्यक्षता में आज राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेहतर कार्यों को लेकर विद्यालय प्रबंधन समितियों (एस.एम.सी) को पुरस्कार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विडियो काॅल पर ग्रामीणों ने सीएम से लगाई थी फरियाद, मिला नया फुटब्रिज : भनाला एवं बोडुसरना पंचायतों के बाशिंदों ने सीएम को कहा थैंक्स

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया नवनिर्मित ब्रिज का निरीक्षण बरसात में बहा था फुटब्रिज, भनाला तथा बोडुसरना पंचायतों का टूटा था संपर्क एएम नाथ। धर्मशाला, 11 फरवरी। शाहपुर विस क्षेत्र के भनाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेना सीमावर्ती क्षेत्रों में 20 स्थानों पर विंड टरबाइन परियोजनाएं स्थापित करेगी : मुख्यमंत्री ने सेना की परियोजनाओं की समीक्षा की, सीमा पर्यटन पहलों पर हुई चर्चा 

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश में सेना द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में फिर फटा बादल : मंडी शहर में आधी रात को आई बाढ़, 2 की मौत, 50 से ज्यादा वाहन दबे, कई लापता

एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार रात एक बार फिर कुदरत ने कहर बरपाया। आधी रात के करीब शहर में बादल फटने की घटना सामने आई, जिससे कुछ ही...
Translate »
error: Content is protected !!