नव आदर्श स्कूल ने खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को किया सम्मानित

by

बीबीएन, 4 फरवरी (तारा) : गत दिवस दशहरा मैदान बद्दी में रोटरी क्लब द्वारा कब्बड्डी की अंडर नाइनटीन खेलकूद प्रतियोगिताआयोजित की गई थी। नव आदर्श पब्लिक कड़ुआना बद्दी की निदेशक ममता सैनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बद्दी क्षेत्र के प्राइवेट स्कूलों की एक दर्जन टीमों ने भाग लिया। नव आदर्श पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने अंडर नाइनटीन कबड्डी प्रतियोगिता में क्रिसेंट मून झाड़माजरी को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही बॉयज अंडर नाइनटीन वर्ग में भी नव आदर्श स्कूल के बॉयज ने हिम शिखा पब्लिक स्कूल बद्दी को पराजित कर दूसरा स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को बुधवार को स्कूल परिसर में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक हरदेव सैनी ने विद्यार्थियों के मनोबल बढ़ाने के लिए प्रतियोगी विद्यार्थियों का स्वागत कर शुभकामनाएं देकर प्रोत्साहन किया। इस मौके पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सुरेश कुमार, शिक्षक संजय कुमार ,अमरनाथ ,गुरदेव सिंह ,जसबीर सिंह और अन्य अध्यापक मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मनलोग कलां के लिए लगभग 2.59 करोड़ की पेयजल योजना का कार्य शीघ्र होगा आरम्भ : कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का प्रयोग आवश्यक – संजय अवस्थी

अर्की  :   मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने और उपलब्ध कृषि योग्य भूमि से...
हिमाचल प्रदेश

विदेश जाने के लिए कोविड वैक्सीन लगवाना है, तो पहुंचे ऊना क्षेत्रीय अस्पताल

विदेश यात्रा पर जाने वालों के लिए ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में विशेष टीकाकरण शिविर ऊना : पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में 31 अगस्त से पहले विदेश यात्रा करने वाले व्यक्तियों के लिए क्षेत्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव में देरी के मामले में राज्यपाल ने पूछा- आखिर प्रदेश में बड़ा कौन मंत्री या अधिकारी?

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों में देरी को लेकर सरकार, प्रशासन और राज्य चुनाव आयोग के बीच खींचतान तेज हो गई है। मामला अब राजभवन तक पहुंच चुका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीपीएल पात्रता को लेकर विधायक विवेक शर्मा ने आठ पंचायतों में किया जनसंवाद : पात्र परिवारों को नियमों एवं मानदंडों की सही जानकारी उपलब्ध करवाने पर जोर

रोहित जसवाल।  बंगाणा (ऊना), 8 सितंबर. कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत ऊना विकास खंड की आठ पंचायतों में बीपीएल पात्रता को लेकर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में विधायक विवेक शर्मा ने लोगों से सीधा संवाद...
Translate »
error: Content is protected !!