नव-विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या : ससुर पर लगा छेड़छाड़ का आरोप

by

अमृतसर । पंजाब के अमृतसर में सुल्तानविंड रोड स्थित मंदिर वाला बाजार में नव-विवाहिता ने अपने सास-ससुर व ननंद से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। लड़की ने कमरे में बंद हो फंदा लगा लिया।

परिवार उसे शहीदां साहिब के पास स्थित श्री गुरु रामदास अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल के फोन करने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता मनमोहक सिंह ने जानकारी दी कि उनकी बेटी की उम्र 22 साल थी। 10 महीने पहले ही उसकी शादी मंदिर वाला बाजार में हुई थी। जिस परिवार में शादी हुई, उनकी पत्नी की सगी बुआ थी।

लेकिन रिश्ते के बावजूद शादी के बाद से ही सास जसविंदर सिंह, ससुर मनजीत सिंह व ननंद स्नेहा ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। परिवार बार-बार उसके प्रेग्नेट ना होने का ताना उसे मारते थे। परिवार ने कहा कि अभी शादी को सिर्फ 10 महीने ही हुए थे, लेकिन वे बार-बार उसे प्रेग्नेट होने को बोल8ते थे।

ससुर ने डाला इज्जत पर हाथ : मनमोहक सिंह ने जानकारी दी कि उनकी बेटी का ससुर मनजीत सिंह उस पर गंदी नजर रखता था। एक दिन वह किचन में काम कर रही थी तो उसने पीछे से आकर उसे पकड़ लिया। उसने शोर डाल अपने पति को बताया। जिसके बाद मृतका के पति ने पिता को थप्पड़ भी जड़े। मनमोहक सिंह को शक है कि आज भी उसके ससुर ने यही हरकत दोहराई होगी।

पुलिस ने जांच की शुरू :  एसएचओ बलजिंदर सिंह औलख ने जानकारी दी कि उन्हें अस्पताल से जानकारी मिली थी। जिसके बाद शव को कब्जे में ले लिया गया है। महिला के गले पर निशान हैं। मायका पक्ष लुधियाने का रहने वाला है। उनके बयान लिए जा रहे हैं, जल्द ही बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फंस रहा कुलपतियों की नियुक्ति का पेंच : हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल और सरकार में टकराव!

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर राज्यपाल और सरकार के बीच खींचतान एक बार फिर तेज हो गई है। यह विवाद मुख्य रूप से हिमाचल...
article-image
पंजाब

Campaigned in favour of Congress

MLA Dhaliwal, Walia and Nijjhar specially participated and met people during this election campaign Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/November 06 :  MLA Balwinder Singh Dhaliwal, Gurjit Pal Walia, delegate member Punjab Pradesh Congress Committee, Amarjit Nijjhar General...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छात्रा के साथ प्रोफेसर ने किया गंदा काम : छात्रा ने मौत से पहले वीडियो बना सुनाई आपबीती

एएम नाथ । धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित एक कॉलेज में सेकेंड ईयर की छात्रा की मौत के बाद 3 छात्राओं और एक प्रोफेसर पर रैगिंग और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

न सरकारी गाड़ी और न ही सुरक्षा का कोई बड़ा तामझाम : पैदल सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री, लोगों से किया संवाद

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सादगी आज एक बार फिर देखने को मिली, जब वह प्रातः 9 बजे अपने सरकारी आवास ओक ओवर से सचिवालय पैदल ही पहुँच गए। न सरकारी गाड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!