बेकाबू बस ने ई-रिक्शा और बाइक सवारों को रौंदा…सात घायल

by

लुधियाना : बस स्टैंड के बाहर गुरुवार को एक बेकाबू बस ने ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल सवारों को रौंद दिया।

इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोग दूर जाकर गिरे और कई को गंभीर चोटें आईं। यातायात पुलिसकर्मी कुलवंत सिंह ने बताया कि नंगल से आ रही बस की टक्कर से सात लोग घायल हुए। घायलों में शिमलापुरी निवासी संतोष रानी, उसकी बेटी महक, संगरूर निवासी गुरमुख सिंह और मंजीत कौर के साथ साथ हंबड़ा के दर्शन सिंह, जीरा के मेवा सिंह और ई रिक्शा चालक राजिंदर ठाकुर के रूप में हुई है। हादसे के बाद बस चालक जसवंत सिंह मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस के ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई।

पुलिसकर्मी कुलवंत सिंह ने कहा, जैसे ही बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, मैं सामने ही खड़ा था। टक्कर के बाद मैं तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। एक लड़की की टांग पर गंभीर चोट लगी है, जबकि कुछ लोगों के सिर पर भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मेवा सिंह ने बताया कि वह जीरा से लुधियाना एनओसी लेने आए थे। उन्होंने देखा कि बस तेज रफ्तार से आकर लोगों को टक्कर मार रही थी। बस में यात्री भी सवार थे। ई-रिक्शा चालक राजिंदर ने कहा, मुझे पता ही नहीं चला कि कब बस ने टक्कर मारी। मैं बेसुध हो गया था और अब होश आया है। मेरे सिर पर चोट लगी है। बस ने दो से तीन वाहनों को टक्कर मारी। लोग कह रहे हैं कि ब्रेक फेल हो गई थी, लेकिन अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बोनट पर ट्रैफिक सिपाही, किलोमीटर तक अपनी कार भगाई : ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी ने कार चालक को फोन पर बात करने पर रुकने का किया था इशारा

लुधियाना: लुधियाना के घंटाघर के पास ट्रैकिफ पुलिसकर्मी को कार चालक एक किलोमीटर तक बोनट पर भगा ले गया। पुलिस कर्मियों ने कार चालक का पीछा किया लेकिन आरोपी ट्रैफिक कर्मी को गिराकर भाग...
article-image
पंजाब

इंस्टा क्वीन … चिट्टे समेत पकड़ी महिला कांस्टेबल का साथी जीरकपुर से ग्रिफ्तार

बठिंडा ।नशे के केस में पकड़ी गई महिला पुलिस कर्मी अमनदीप कौर के मामले में अहम मोड़ आया है। उसके साथी बलविंदर सिंह उर्फ सोनू को सीआईए पुलिस ने सोमवार को मोहाली के जीरकपुर...
article-image
पंजाब

जोनल स्कूल गेम्स में एसबीएस स्कूल सदरपुर ने की शानदार जीत हासिल

गढ़शंकर : गढ़शंकर में आयोजित जोनल गेम्स में एसबीएस स्कूल सदरपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रिंसिपल जसप्रीत कौर ने बताया कि खो-खो (लड़कियां) के आयू वर्ग-17 के मुकाबले में दूसरा...
Translate »
error: Content is protected !!