नशा उन्मूलन के लिए सबको एकजुट होना जरूरी : उपायुक्त जिला के सभी अधिकारियों को नशे के विरुद्ध दिलवाई शपथ

by

चंबा, 26 जून: उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी सभागार में नशीली दवाओं के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपस्थित अधिकारियों को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। सभी उपस्थित अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नशे के विरुद्ध संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।
इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में नश नशा एक गंभीर समस्या बनती जा रही है जिसके उन्मूलन के लिए हम सबको एकजुट होना जरूरी है। उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय देते हुए नशे का विरोध करना चाहिए।
उपायुक्त ने अधिकारियों को नशे के विरुद्ध सप्ताह भर (19 से 26 जून) तक की गई गतिविधियों हेतु पुरस्कार वितरित किए। उपायुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को एकजुट होकर जिला चंबा को नशा मुक्त जिला बनाने हेतु नशा मुक्त भारत अभियान के तहत चलाई जा रही गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाये
रखने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व जिला कल्याण अधिकारी अनिल पुरी ने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित सभी विभिन्न विभागीय अधिकारियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा 19 से 25 जून तक आयोजित किए गए नशा विरोधी अभियान की विस्तृत जानकारी दी और इस अभियान में भाग लेने वाले सभी विभागों एवं संस्थानों का आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

14 की बजाय 13 अक्टूबर को चंबा आ सकते प्रधानमंत्री : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को चंबा में अधिकारियों की समीक्षा ली बैठक

चंबा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित हिमाचल दौरे में हल्का बदलाव हो सकता है। अब वे 14 की बजाय 13 अक्टूबर को चंबा आ सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि केंद्रीय चुनाव आयोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला 2024 को लेकर छोटी काशी में तैयारियां तेज : DC अपूर्व देवगन ने प्रबंधों की समीक्षा के लिए अधिकारियों की बैठक ली

भव्य और भावपूर्ण होगा आयोजन, परंपरागत कला संस्कृति को मिलेगा प्रोत्साहन, जन जागरण गतिविधियों पर भी रहेगा बल मंडी, 7 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला 2024 को अब एक महीने के कम समय बचा है,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मणिकर्ण में हेरोइन के साथ पंजाब का व्यक्ति गिरफ्तार

कुल्लू, 18 जुलाई : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा पंजाब के एक व्यक्ति से हेरोइन की खेप बरामद की गई है। आरोपी को सदर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। नशा तस्करी का मामला...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार ने एमएसपी कमेटी बनाई : संयुक्त किसान मोर्चा ने कमेटी को नकारा

चंडीगढ़: 18 जुलाई केंद्र सरकार ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कमेटी बना दी है। इस बहुप्रतिक्षित कमेटी का चेयरमैन पूर्व कृषि सचिव संजय अग्रवाल को बनाया गया है। नीति आयोग की...
Translate »
error: Content is protected !!