नशे के खिलाफ हम सब को एकजुट होने की आवश्यकता : आदित्य नेगी

by

उपायुक्त ने की जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता
शिमला, 26 जून – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहाँ बचत भवन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस के उपलक्ष पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई से लड़ने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा तभी हम इस अभिशाप को जड़ से खत्म कर सकते हैं। नशा शरीर के लिए जहां खतरनाक है, वहीं अपराध का भी मुख्य कारण है।
उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने समाज में रह रहे प्रत्येक व्यक्ति को नशे के खिलाफ जागरूक करने की भी आवश्यकता है ताकि बढ़ते नशे के चलन को रोका जा सके।
उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के निवारण के लिए प्रत्येक वर्ष 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस मनाया जाता हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने एक प्रस्ताव में 7 दिसम्बर 1987 से इसे मनाने का निर्णय लिया था। इसका उद्देश्य लोगों को नशे की बुरी आदत से छुटकारा दिलाना तथा उन्हें नशे से होने वाले दुष्प्रभाव से बचाना हैं।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय द्वारा 19 से 25 जून तक पूरे सप्ताह नशे के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया।
उन्होंने कहा कि हम सभी को आज से नशे के खिलाफ प्रण लेने की आवश्यकता है ताकि आने वाली पीढ़ियों को नशे के चंगुल से बचाया जा सके।
उपायुक्त ने उपस्थित सभी लोगों को इस दौरान नशा मुक्त हिमाचल अभियान की शपथ भी दिलाई।
उपायुक्त ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित
इस अवसर पर उपायुक्त ने नशा निवारण पर आधारित भाषण प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता रहे छात्रों को सम्मानित किया।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी से पियूष शर्मा, द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली से आदित्य एवं तृतीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर से नियासा ने हासिल किया। इसी प्रकार, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर से नैंसी, द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला से धीरज एवं तृतीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागली से हर्ष ने हासिल किया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी केवल राम चौहान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा नशा निवारण पर आधारित कार्यक्रम की रूपरेखा रखी।
इस अवसर पर उपमंडल स्तरीय नशा निवारण समिति के सदस्य दीपक सूंदरयाल, धनक वेलफेयर सोसाइटी संजौली से अशोक ठाकुर ने भी नशा निवारण पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल, जिला पंचायत अधिकारी यशपाल शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी सुरेंद्र भीमटा, कपिल शर्मा, अध्यक्ष धनक वेलफेयर सोसाइटी संजौली वीरेंद्र डोगरा, डीएसपी सिटी तजेंदर वर्मा, शिमला शहर के विभिन्न स्कूलों के अध्यापक गण एवं छात्र उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जिला चंबा के तीन दिवसीय प्रवास पर

एएम नाथ। चम्बा हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जिला चंबा के तीन दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री चिंतपूर्णी दर्शनार्थ संकल्प पद यात्रा में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री : पावन पद यात्रा पूज्य श्री हेमानंद महाराज जी के गद्दी पर विराजमान होने से पूर्व माता रानी के आशीर्वाद-अर्चन के उद्देश्य से की गई आयोजित

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार को डेरा बाबा श्री रुद्रानंद जी आश्रम के अधिष्ठाता पूज्य श्री हेमानंद महाराज जी द्वारा माता श्री चिंतपूर्णी जी के लिए निकाली गई दर्शनार्थ संकल्प...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चौड़ा मैदान में धरना दे रहे युवाओं से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : लीगल ओपेनियन, लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद भी रोका रिज़ल्ट : जयराम ठाकुर

जांच के नाम पर रिज़ल्ट अटका कर युवाओं को भटकने पर मज़बूर कर रही है सुक्खू सरकार एएम नाथ। शिमला नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार द्वारा चलाई जा रही भर्ती...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगो के खिलाफ कारवाई को लेकर उच्चाधिकारियों के साथ लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी की मीटिंग

गढ़शंकर । लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी( ईलाका बीत) पंजाब व हिमाचल प्रदेश के शिष्टमंडल की हिमाचल प्रदेश में लगे उद्योग दुारा फैलाए जा रहे प्रदूषण को लेकर जिलाधीश होशियारपुर, एसएसपी होशियारपुर के...
Translate »
error: Content is protected !!