नशा करके चले आते हैं इनका कराओ अल्कोहल टेस्ट… कांग्रेस ने आरोप लगाकर किया पंजाब विधानसभा से वॉकआउट, SAD ने भी घेरा

by

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा में आज जमकर हंगामा हुआ. कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल समेत सभी विपक्षी दलों ने सदन के नेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह सदन की कार्यवाही के दौरान नशे में दिखाई दिए।

विपक्ष ने उनका अल्कोहल टेस्ट कराने की मांग भी की. कांग्रेस विधायकों ने बड़े पद पर बैठे नेता का फौरन ब्रीथेलाइजर यानी अल्कोहल टेस्ट कराने की मांग करते हुए वॉकआउट कर दिया. सभी नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भी सत्ता पक्ष को घेरा।

कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा में शराब पीकर आने वालों से सख्ती से निपटने की मांग की है. स्पीकर से शिकायत करते हुए कांग्रेस ने सदन में शराब पीकर आने वालों पर एक्शन लेने की गुजारिश की. कांग्रेस पार्टी ने सभी विधायकों का डोप टेस्ट कराने और PGIMER से स्वतंत्र मेडिकल जांच कराने की भी मांग की है. कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने सीधे मुख्यमंत्री का अल्कोहल टेस्ट कराने की मांग की है।

कांग्रेस ने घेरा शिरोमणि अकाली दल ने किया ट्वीट : पंजाब विधानसभा का मजदूर दिवस को समर्पित विशेष सत्र आज भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया. विपक्ष ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि सदन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री होश में नहीं थे. शिरोमणि अकाली दल ने क्या आरोप लगाया आप खुद ही पढ़ लीजिए।

सदन में क्या हुआ

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर मान की आपत्ति के बाद मान और खैरा के बीच जुबानी बहस बढ़ गई. मान ने बताया कि सदन में मर्यादा का पालन किया जाना चाहिए, जहां किसी को भी पैर मोड़कर बैठने की अनुमति नहीं है. इस पर खैरा ने पलटवार करते हुए कहा कि आज ज्ञान दे रहे हैं, मान की पत्नी खुद पिछले सत्र में आगंतुक दीर्घा में पैर मोड़कर बैठी थीं. आगे बहसबाजी और भूल सुधार के बीच ही खैरा ने आरोप लगाया कि नेता सदन में नशे की हालत में मौजूद थे।

लोकतंत्र के लिए काला दिन: प्रताप सिंह बाजवा

विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी खैरा के आरोपों का समर्थन करते हुए सदन में मौजूद सभी सदस्यों का अल्कोहल टेस्ट कराने की मांग की. बाजवा ने कहा, ‘राज्य के प्रमुख पर गंभीर आरोप लगे हैं, अगर ये सच है तो लोकतंत्र के लिए काला दिन है. स्पीकर सर, आप सदन के संरक्षक हैं; मेरा अनुरोध है, दरवाजे बंद करके उपस्थित सभी सदस्यों की जांच कराएं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नगर कौंसिल गढ़शंकर ने स्ट्रीट वेंडरों को कोविड-19 की रोकथाम के लिए जागरूक किया

गढ़शंकर: शहर के मुख्य सडक़ों के निकट व मुहल्लों में सब्जी फल व अन्य खाने पीने के का समान वेचने वाले स्ट्रीट बेंडर के लिए पंजाब सरकर व राष्ट्रीय शहरी आजीवका मिशना तथा पीजीआई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देह व्यापार के रैकेट का मनाली में पुलिस ने किया भंडाफोड़ :पुलिस ने 2 युवकों को किया काबू , 4 युवतियों को किया रेस्क्यू

एएम नाथ। मनाली :  मनाली में पुलिस ने देह व्यापार के एक मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके चंगुल से चार युवतियों को भी बचाया, जिनसे जबरन यह अनैतिक कार्य...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर द्वारा कवि दरबार करवाया गया

गढ़शंकर। दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष पवन शर्मा भमियां की अध्यक्षता में मेजर सिंह मौजी लाइब्रेरी गढ़शंकर में मातृभाषा पंजाबी को समर्पित और भ्रूण हत्या के खिलाफ कवि सम्मेलन करवाया गया। जिसमें बड़ी...
article-image
पंजाब

राजोआना की बेल याचिका और भाखड़ा मुद्दे पर SGPC की बैठक में लिया बड़ा फैसला : केंद्र सरकार पर एसजीपीसी ने भेदभाव का लगाया आरोप

अमृतसर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की एक अहम बैठक सोमवार दोपहर को कार्यालय में आयोजित की गई, जिसकी अगुआई हरजिंदर सिंह धामी ने की। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण धार्मिक, सामाजिक और प्रशासनिक...
Translate »
error: Content is protected !!