नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की विशेष मुहिम जारी, 104 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

by
गढ़शंकर, 24 मई : पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार समाज विरोधी तत्वों और नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस कप्तान होशियारपुर संदीप कुमार मलिक आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख की अगुवाई में थाना गढ़शंकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह, मुख्य अफसर थाना गढ़शंकर के नेतृत्व तथा निगरानी में एएसआई अवतार सिंह चौकी इंचार्ज बीनेवाल सहित पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पिपलीवाल के पास से मनजीत कुमार पुत्र अर्जन देव निवासी समुंदड़ा थाना गढ़शंकर जिला होशियारपुर को काबू कर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गढ़शंकर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 22-61-85 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। तलाशी के दौरान आरोपी से 104 ग्राम फीके गुलाबी रंग का नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुस्तक’स्वतंत्रता सेनानी बबर अकाली-सांखेप विरतांत’ का लोकार्पण

खालसा कालेज गढ़शंकार में बबर अकालियों की याद में करवाया समागम भास्कर न्यूज। गढ़शंकर – बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज के सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा प्रिं डॉ बलजीत सिंह की अगुवाई...
article-image
पंजाब

टेक्निकल सर्विसेज यूनियन के मुलाजिम 13 से 17 सितंबर पर रहेंगे सामूहिक छुट्टी पर 

गढ़शंकर, 12 सितंबर: टेक्निकल सर्विसेज यूनियन, ज्वाइंट फोरम तथा एकता मंच, जूनियर इंजीनियर संगठन द्वारा संयुक्त रूप से तय किये कार्यक्रम अनुसार मंडल कार्यालय गढ़शंकर में धरना दिया गया। चल रहे संघर्ष में समूचे...
article-image
पंजाब

19 साल बाद इंसाफ : हार्ट सर्जरी का खर्च वापस, आपात स्थिति में निजी अस्पताल में एआईआईएमएस रेट लागू नहीं

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में पंजाब सरकार की अपील खारिज करते हुए एक सरकारी शिक्षक को 19 साल पुराने चिकित्सा प्रतिपूर्ति विवाद में पूरी राहत दे दी है।...
article-image
पंजाब

सितंबर इंटेक के लिए यूके स्टडी वीज़ा के दाखिले जारी : कनवर अरोड़ा

नवांशहर। गढ़शंकर : कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कनवर अरोड़ा ने बताया कि यूके स्टडी वीज़ा के लगातार शानदार नतीजे आ रहे हैं। बहुत सारे ऐसे विद्यार्थी हैं जिन्हें ऑफर लेटर तो मिल गया,...
Translate »
error: Content is protected !!