नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की विशेष मुहिम जारी, 104 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

by
गढ़शंकर, 24 मई : पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार समाज विरोधी तत्वों और नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस कप्तान होशियारपुर संदीप कुमार मलिक आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख की अगुवाई में थाना गढ़शंकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह, मुख्य अफसर थाना गढ़शंकर के नेतृत्व तथा निगरानी में एएसआई अवतार सिंह चौकी इंचार्ज बीनेवाल सहित पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पिपलीवाल के पास से मनजीत कुमार पुत्र अर्जन देव निवासी समुंदड़ा थाना गढ़शंकर जिला होशियारपुर को काबू कर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गढ़शंकर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 22-61-85 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। तलाशी के दौरान आरोपी से 104 ग्राम फीके गुलाबी रंग का नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

13अप्रैल को लगने वाला 41वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर खालसा साजना दिवस को समर्पित होगा : अध्यक्ष जत्थेदार मनोहर सिंह

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बैसाखी के पावन पर्व पर रविवार 13 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक एनजीओ पंजाब के मुख्य सेवादार सुखजीत सिंह मिन्हास एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों का जाल, नगर कौंसिल के अधिकारीयों द्वारा की गई कार्रवाई पर सवाल

रिहायशी नक्शे पर कमर्शियल इमारतें बनाने और मंजूरी की शर्तों को दरकिनार करने के आरोप; विकास मंच ने विजिलेंस जांच की मांग उठाई नोटिस जारी होने के बाद कार्रवाई कहां तक पहुंचती है, जांच...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में रसयान में नवीनताकारी विषय पर करवाए सैमीनार में आंचल राणा व नेहा पहले स्थान पर रही

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कैमिस्ट्री विभाग दुारा प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा की अगुआई में रसयान में नवीनताकारी  विषय पर सैमीनार करवाया गया। जिसमें विधार्थियों ने बड़ ही उत्साह से...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पांच घंटे मुठभेड़ : मूसेवाला हत्यकांड से जुड़े दो शूटर ढेर

एके-47 जैसे आधुनिक हथियार से गैंगस्टरों ने बरसाई गोलियां,आशंका जताई जा रही कि मूसेवाला हत्यकांड में इसी एके-47 का हुया उपयोग अमृतसर : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े 2 शूटर मनप्रीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!