नशा तस्करों से ट्रक, मोटरसाइकिल सहित 300 ग्राम नशीला पदार्थ, 30 ग्राम हैरोइन, 7 किलो डोडे चूरा पोस्त व 4,56000 ड्रग मनी जिला पुलिस ने की बरामद, दो अलग-अलग मामलों में

by

होशियारपुर: एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताय कि नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए जिला पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया गया है, जिसमें एस.पी (जांच) रविंदर पाल सिंह संधू के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई है। उन्होंने बताया कि डी.एस.पी सिटी जगदीश राज अत्री, थाना सिटी प्रभारी तलविंदर सिंह, थाना सदर प्रभारी भूषण सेखड़ी, एस.आई कुलदीप सिंह व ए.एस.आई. सतनाम सिंह ने आज दो अलग-अलग मामलों में तीन दोषियों से एक ट्रक, मोटर साइकिल सहित 300 ग्राम नशीला पदार्थ, 30 ग्राम हैरोइन, 4,56,000 ड्रग मनी, 7 किलोग्राम डोडे चूरा पोस्त बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि डी.एस.पी सिटी जगदीश राज अत्री, थाना सिटी प्रभारी तलविंदर सिंह व ए.एस.आई. सतनाम सिंह की टीम ने अमन कुमार उर्फ अमना पुत्र सरवन सिंह निवासी अलाहाबाद को बिना नंबर के मोटर साइकिल सहित काबू किया। उन्होंने कहा दोषी अमन से 300 ग्राम नशीला पदार्थ, 30 ग्राम हैरोइन व 4,56,000 ड्रग मनी बरामद कर उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस एक्ट की धारा 21-22, 61,85 के अंतर्गत थाना सिटी में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अमन के खिलाफ पहले भी एन.डी.पी.एस एक्ट के अंतर्गत 5 मामले दर्ज हैं।
एस.एस.पी ने बताया कि दूसरे मामले में थाना सदर प्रभारी भूषण सेखड़ी व एस.आई कुलदीप सिंह की टीम की ओर से ट्रक ड्राइवर गुरप्रीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी फतेहगढ़ चुंगी मौजूदा निवासी अरोड़ा कालोनी व क्लीनर बलजीत सिंह पुत्र रजिंदर सिंह निवासी अजीत नगर अस्लामाबाद को ट्रक सहित( ट्रक नंबर पी.बी. 07.बी.पी-8199) काबू कर इनसे ट्रक के कैबिन में पड़े प्लास्टिक बोरों से 7 किलोग्राम डोडे चूरा पोस्त बरामद कर एन.डी.पी.एस एक्ट की धारा 15,61,85 के अंतर्गत थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुखपाल खैहरा से मिलने नहीं दिया राजा बडिंग और प्रताप सिंह बाजवा को : कांग्रेस ने आप सरकार पर ”प्रतिशोध की राजनीति” करने का आरोप लगाया, भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा आप सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही

चंडीगढ़ : कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा को उनसे मिलने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बडिंग और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को उनसे मिलने से रोक दिया गया। कांग्रेस ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गिरफ़्तार किए गए क्रशर मालिकों पर आपदा के दौरान क्यों मेहरबान रही सरकार – जब ब्यास बेसिन के सारे क्रशर बंद थे तो इत्तेफाकन या सरकार की मेहरबानी से चल रहे थे क्रशर : जयराम ठाकुर

भ्रष्टाचार के जांच की आंच अब सीएम के करीबियों, सीएम ऑफिस से होती हुई सीएम तक पहुंची एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से कई...
article-image
पंजाब

रिकवरी मामलों में तेजी लाते हुए पेंडिंग मामलों को दी जाए प्राथमिकताः कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने राजस्व अधिकारियों की मासिक बैठक की अध्यक्षता की होशियारपुर, 20 जनवरीः डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की अध्यक्षता में आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में राजस्व विभाग के अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डॉक्टर मोहम्मद जमील बाली ने बेटी आसिफा के जन्मदिवस पर दी धर्म निरपेक्षता की मिसाल : पूर्व सांसद खन्ना ने आसिफा के जन्मदिवस पर ब्रह्मभोज करवाने को धर्मनिरपेक्षता की बताया मिसाल

होशियारपुर 20 अक्टूबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने भाजपा नेता डा. मोहम्मद जमील बाली की बेटी आसिफा के जन्मदिवस पर ब्रह्मभोज करवाने को धर्मनिरपेक्षता की मिसाल बताते हुए उन्हें...
Translate »
error: Content is protected !!