डॉक्टर मोहम्मद जमील बाली ने बेटी आसिफा के जन्मदिवस पर दी धर्म निरपेक्षता की मिसाल : पूर्व सांसद खन्ना ने आसिफा के जन्मदिवस पर ब्रह्मभोज करवाने को धर्मनिरपेक्षता की बताया मिसाल

by
होशियारपुर 20 अक्टूबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने भाजपा नेता डा. मोहम्मद जमील बाली की बेटी आसिफा के जन्मदिवस पर ब्रह्मभोज करवाने को धर्मनिरपेक्षता की मिसाल बताते हुए उन्हें बेटी आसिफा के जन्मदिवस पर बधाई दी। खन्ना ने कहा की डा. बाली भाजपा के कर्मठ नेता हैं जिनकी सोच धर्म, जाती और मजहब से ऊपर इंसानियत को सर्वोपरि मानने वाली है। खन्ना ने कहा की डा. बाली ने अपनी बेटी आसिफा के जन्मदिवस पर जो ब्राह्मणों को भोजन करवाकर इंसानियत व एकता का धर्म निभाया है वह काबिले तारीफ़ है। खन्ना ने कहा की यदि इसी प्रकार हम धर्म, जाती और मजहब से ऊपर उठकर मिलजुल कर अपनी खुशियां साँझा करें तो धरती पर ही स्वर्ग का निर्माण किया जा सकता है। इस मौके खन्ना ने डा. जमील बाली को इस सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित भी किया। इस मौके अनुराग सूद, पंकज सूद व सभी ब्राह्मणगण भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन में 43 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक होटल: आरएस बाली

एचपीटीडीसी के अध्यक्ष ने यूथ फेस्टिवल के समापन से पहले किया साइट का निरीक्षण नादौन 23 नवंबर। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव में 5% आरक्षण अधिकार पर हिमाचल हाईकोर्ट की रोक

डीसी को विशेष अधिकार देने वाली अधिसूचना असंवैधानिक करार सरकार को संशोधित रोस्टर सूची जारी करने के निर्देश एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में उपायुक्तों (डीसी) को 5 प्रतिशत...
article-image
पंजाब

13वां विशाल भंडारा 30 जून से आरंभ करने की घोषणा : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर की हुई विशेष बैठक

गढ़शंकर! – श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजि. गढ़शंकर द्वारा समस्त क्षेत्र निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी व अन्य धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 13वां...
Translate »
error: Content is protected !!