नशा निवारण दिवस पर तड़ोली में लगी छबील, युवाओं ने दिया जनसेवा का संदेश

by

नहोणु महादेव कमेटी की पहल, राहगीरों को पिलाया शीतल जल

समाज सेवा और नशामुक्ति का दिया संदेश, युवाओं की पहल बनी मिसाल

एएम नाथ। चम्बा
नशा निवारण दिवस के अवसर पर गाँव तड़ोली में नहोणु महादेव कमेटी और स्थानीय युवाओं के सहयोग से एनएच-154 स्थित काली माता मंदिर के समीप ठंडे पानी की छबील लगाई गई। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और वाहन चालकों को शीतल जल पिलाकर जनसेवा के साथ-साथ नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने छबील का लाभ उठाया और युवाओं की इस सामाजिक पहल की सराहना की।
छबील को सफल बनाने में मनोज गुरूजी, चमन शर्मा और बिट्टू भाई का विशेष सहयोग रहा। युवाओं ने सड़क पर गुजर रहे वाहनों को रोककर यात्रियों को ठंडा पानी पिलाया। राहगीरों ने कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार के सेवा कार्य मानवता, भाईचारे और सामाजिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी युवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।
नहोणु महादेव कमेटी के मनोज ठाकुर और रिंकू शर्मा ने बताया कि समिति समय-समय पर समाज की जरूरतों के अनुसार विभिन्न जनकल्याणकारी कार्य करती रहती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर विकास शर्मा, धर्मपाल शर्मा, चमन लाला, बबलू शर्मा, कुका भाई सहित अनेक स्थानीय युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से सभी से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन के वाकनाघाट में बनेगी साईबर सिटी : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जिला सोलन के वाकनाघाट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अंतर्गत बजौरा से मनाली के मध्य में गैरकानूनी निर्माण कार्य पर नजर रखें – DC तोरूल एस रवीश

एएम नाथ। कुल्लू 26 जुलाई।   जिला स्तरीय समन्वय समिति (नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग) की बैठक वीरवार को उपायुक्त तोरूल एस रवीश की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।  उन्होंने नगर एवं ग्राम नियोजन नियमों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा विधायक दल की शिमला में अहम बैठक : राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर गहन चर्चा

एएम नाथ। शिमला : शिमला प्रवास के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा विधायक दल की बैठक में भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने की। बैठक में डॉ. राजीव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यूको बैंक ने स्कूल को भेंट किए पिलर हीटर

पट्टा मेहलोग 24 जनवरी (तारा) : यूको बैंक शाखा कुठाड़ ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए सीएसआर फंड के तहत क्षेत्र के प्रतिष्ठित कृष्णगढ़ पब्लिक स्कूल के लिए दो पिलर हीटर दान...
Translate »
error: Content is protected !!