नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का नियमित निरीक्षण करेंगे प्रशासनिक अधिकारी

by

रोहित भदसाली। ऊना, 24 अगस्त : ऊना जिले में नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्रों में व्यवस्थाओं की बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी नियमित अंतराल पर इन केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। उपायुक्त जतिन लाल ने जिले के हर उपमंडल में एक विशेष तीन सदस्यीय समिति के गठन के निर्देश दिए हैं, जिसमें संबंधित एसडीएम, डीएसपी और बीएमओ शामिल होंगे। यह समिति प्रत्येक तिमाही में अपने क्षेत्र के नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्रों का निरीक्षण करेगी और वहां की वस्तुस्थिति का ब्योरा लेकर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करेगी।
उपायुक्त राष्ट्रीय नार्काे समन्वय पोर्टल (एनकॉर्ड) के तहत बनी जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। ऊना में आज शनिवार को आयोजित इस बैठक में जिला नार्काेटिक्स समन्वय समिति के संयोजक पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह भी उपस्थित रहे।
नशा निवारण पर स्कूलों में कराएं जागरूकता कार्यक्रम
जतिन लाल ने शिक्षा विभाग को नशा निवारण पर जिले के प्रत्येक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा निवारण पर भाषण, पेंटिंग समेत अन्य जागरूकता कार्यक्रम कराएं। इन गतिविधियों की रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भेजने को भी कहा।
भांग-अफीम की अवैध खेती की मैपिंग
उपायुक्त ने नशा निवारण मुहिम के तहत सभी एसडीएम को संबंधित बीडीओ और पंचायत प्रधानों की मदद से अपने क्षेत्र में भांग और अफीम की अवैध खेती के एरिया की मैपिंग करने के निर्देश दिए । इन फसलों को नष्ट करने में जनभागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से भांग और अफीम की खेती की सूचना पुलिस और प्रशासन से साझा करने की अपील की, साथ ही आश्वस्त किया कि सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
जतिन लाल ने जिले में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए और कहा कि नशीली दवाओं के तस्करों पर कड़ी नजर रखी जाए, ताकि वे किसी भी सूरत में बच न सकें। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
‘नशा मुक्त ऊना’ के लिए मिलकर करें प्रयास
उपायुक्त ने ऊना जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी से मिलकर प्रयास करने की अपील की। उन्होंने सभी विभागों को नशा निवारण को लेकर सघन जागरूकता अभियान चलाने को कहा। इसके अलावा, युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए स्कूल, कॉलेज और पंचायत स्तर पर विभिन्न खेल गतिविधियों के आयोजन पर भी जोर दिया, ताकि ये गतिविधियां युवा पीढ़ी को स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित कर सकें।
इस दौरान, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने नशा निवारण के लिए पुलिस के प्रयासों में सभी विभागों से सहयोग का आग्रह किया।
बैठक में एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, उसडीएम बंगाधा सोनू सूद, डीएसपी मुख्यालय अजय ठाकुर, डीएसपी हरोली मोहन रावत सहित अन्य अधिकारी, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि और विभिन्न हितधारक भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

SHO 20 हजार रूपए रिश्वत लेने के आरोप में ड्राइवर सहित रंगेहाथ ग्रिफ्तार : SHO के घर की तलाशी के दौरान 60 हजार रुपये और किए बरामद

होशियारपुर/चंडीगढ़, 29 अगस्त: पंजाब विजिलेंस बयूरो ने आज थाना दसूहा के एसएचओ बलविंदर सिंह इंस्पेक्टर और उसके ड्राइवर एएसआई योगराज को 20 हजार रिश्वत लेते हुए ग्रिफ्तार कर लिया है। इएके दौरान विजिलेंस ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रायपुर-फगोट संपर्क मार्ग का विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने किया भूमि पूजन : विधानसभा स्पीकर पठानिया ने कहा संपर्क मार्ग पर 6  करोड़ 20 लाख खर्च  

बनोली गाँव को जल्द मिलेगी सड़क सुविधा एएम नाथ। चंबा, (सिहुन्ता) :  विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया  ने  आज 6  करोड़ 20 लाख की लागत से  रायपुर-फगोट संपर्क मार्ग के  मेटलिंग व टारिंग तथा शेष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश भर में आपदा से जान गवाने वाले लोगों को दी श्रद्धांजलि : प्रकट किया शोक

खराब मौसम में रखें अपना और परिवार का ध्यान : जयराम ठाकुर प्रशासन से आग्रह, खतरनाक स्थानों को चिन्हित कर निवारक कदम उठाए एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बच्चों संग क्रिकेट खेलकर उनका मनोबल बढ़ाया

एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज धर्मशाला से मनाली जाते हुए खराब मौसम के कारण कुछ समय के लिए मण्डी जिले के जोगिन्द्रनगर के डोहग हेलीपैड पर रूके तथा वहां...
Translate »
error: Content is protected !!