नशीला पदार्थ देकर महिला से 3 लोगों ने किया गैंगरेप

by

लुधियाना में एक महिला के साथ धोखाधड़ी, नशीले पदार्थों की आपूर्ति, गैंग रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने 5 महीने बाद ऋषि पाल सिंह, परजीत सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. आरोपियों के खिलाफ दुगरी पुलिस स्टेशन ने आईपीसी की धारा 70, 351(2), और 1, 27(2) के तहत केस दर्ज किया है।

आरोपियों ने 10 प्रतिशत ब्याज पर पैसे दिए थे उधार

पीड़िता के मुताबिक, वह पहले ऋषि पाल सिंह से मिली. जब उसने वित्तीय सहायता की आवश्यकता बताई तो ऋषि पाल ने उसे परजीत सिंह से मिलाया, जिसने उसे 10 प्रतिशत ब्याज पर ₹2 लाख 70 हजार उधार दिए. महिला ने समय पर पैसे वापस कर दिए, जिससे दोषियों ने उसका विश्वास जीत लिया।

13 अगस्त 2025 को ऋषि पाल ने महिला को शनि मंदिर के पास अपने दफ्तर बुलाया, जहां परजीत सिंह और एक अज्ञात आदमी भी मौजूद थे. आरोप है कि तीनों आदमियों ने महिला के कोल्ड ड्रिंक में एक नशीला पदार्थ मिला दिया और जब वह बेहोश थी तो उसके साथ बार-बार रेप किया. घटना के दौरान आरोपियों ने एक अश्लील वीडियो भी बनाया।

वीडियो वायरल करने की धमकी दी

होश में आने के बाद, आरोपियों ने जबरदस्ती उससे एक खाली चेक और दस्तावेजों पर दस्तखत करवाए और वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपियों की तलाश जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरबत दा भला ट्रस्ट द्वारा खुरालगड़ प्रबंधक कमेटी को एम्बुलेंस भेट की

गढ़शंकर: सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट के चैयरमेन डॉ एस पी ओबराय द्वारा श्री गुरु रविदास इतिहासक धर्मस्थल श्री खुरालगड़ प्रबंधक कमेटी को खुरालगड़ में हो रही दुघर्टनाओं को देखते हुए व इलाके के...
article-image
पंजाब

फगवाड़ा-होशियारपुर 4-लेन सड़क का काम जल्द शुरू होगा : सोम प्रकाश

फगवाड़ा/ होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने अपने घर अर्बन एस्टेट फगवाड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ फगवाड़ा-होशियारपुर 4-लेन सड़क के कार्य पर चर्चा की। सोम प्रकाश ने बताया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

गढ़शंकर में प्रवासी मजदूर ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या : आरोपी की तलाश में पंजाब-हिमाचल में पुलिस की 4 टीमें

गढ़शंकर :  गढ़शंकर के गांव महिंदवाणी गुज्जरां में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां हिमाचल प्रदेश से सटे क्षेत्र में रहने वाले एक प्रवासी मजदूर ने कथित तौर पर अपनी...
Translate »
error: Content is protected !!