गढ़शंकर में प्रवासी मजदूर ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या : आरोपी की तलाश में पंजाब-हिमाचल में पुलिस की 4 टीमें

by

गढ़शंकर :  गढ़शंकर के गांव महिंदवाणी गुज्जरां में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां हिमाचल प्रदेश से सटे क्षेत्र में रहने वाले एक प्रवासी मजदूर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की हैं।

पुलिस के अनुसार, बिहार के मुंगेर जिले के हरनाणार निवासी सुनील कुमार अपनी पत्नी मुन्नी देवी और तीन बच्चों के साथ महिंदवाणी गुज्जरां स्थित प्रवासी मजदूरों की झोपड़ियों में रह रहा था। दोनों करीब एक माह पहले ही यहां काम के सिलसिले में आए थे। उनका चौथा बच्चा बिहार स्थित पैतृक गांव में रह रहा है।

बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात सुनील कुमार ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी और घटना के बाद फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी बीनेवाल के प्रभारी एएसआई जसवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका की बहन पिंकी देवी के बयान पर आरोपी पति सुनील कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

एसपी दलजीत सिंह खख ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की  चार विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें पंजाब और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और हत्या के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

अदालत ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

गुरुग्राम, 18 मई  : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को सोमवार को यहां की एक अदालत ने 100 करोड़ रुपये के कथित धनशोधन मामले में दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमरण अनशन के 55वें दिन डल्लेवाल को चढ़ाया ग्लूकोज़ : केंद्र दुआरा बातचीत को तैयार होने पर डल्लेवाल ने मेडिकल सहायता लेने पर दी थी सहमति -प्रदर्शनकारी किसानों के साथ केंद्र सरकार 14 फरवरी को करेगी बैठक –

संगरूर :  केंद्र सरकार 14 फरवरी को चंडीगढ़ में पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बैठक करेगी, जिसमें उनकी मांगों पर चर्चा की जाएगी। केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह...
article-image
पंजाब

देश को दूसरों के फैसले का मोहताज करने वाले मोदी को देश कभी माफ नहीं करेगाः संदीप सैनी

रुस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका की स्वीकृति से देश की छवि को पहुंची ठीस होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गलत नीतियों के चलते आज विश्व में देश...
article-image
पंजाब

पराली से लदी ट्रेक्टर ट्राली को अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने लगाई आग , पराली जलकर राख, ट्राली के टायर भी जले, मामला दर्ज

गढ़शंकर।  गांव पंडोरी बीत में साईं बाबा के मंदिर के निकट पराली से लदी ट्रेक्टर ट्राली को अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा आग लगाने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दलिया...
Translate »
error: Content is protected !!