अमृतपाल सिंह को मुख्यमंत्री चेहरा बनाने पर अधिकांश नेताओं ने जताई सहमति – पंथक एकता के लिए अकाली दलों का एक मंच पर आना जरूरी: ढींडसा

by

चंडीगढ़, 7 अगस्त । शिरोमणि अकाली दल पुनर्सुरजीत के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि अकाली दल पुनर्सुरजीत और अकाली दल वारिस पंजाब दे के बीच एकता पंजाब और पंथ के हित में होगी। उन्होंने कहा कि पंथक हितों की मजबूती और पंजाब के बेहतर भविष्य के लिए दोनों राजनीतिक धाराओं का एक मंच पर आना आवश्यक है।

शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में ढींडसा ने कहा कि उनकी पार्टी शुरू से ही सभी पंथक ताकतों को एकजुट करने की पक्षधर रही है। इसी उद्देश्य से पार्टी ने चार सदस्यीय समिति का गठन किया था, ताकि विभिन्न दलों और संगठनों के साथ समन्वय की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।

उन्होंने बताया कि पार्टी की आंतरिक चर्चाओं के दौरान सांसद अमृतपाल सिंह को मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरे के रूप में स्वीकार करने पर भी विचार-विमर्श हुआ था। उनके अनुसार, एक-दो नेताओं को छोड़कर अधिकांश पदाधिकारियों ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाया और सहमति व्यक्त की।

ढींडसा ने कहा कि यह रुख इस बात का संकेत है कि पार्टी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर उठकर पंथक एकजुटता को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में सभी पंथक दल व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए एक साझा मंच पर आने की दिशा में सकारात्मक पहल करेंगे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अकाली दल पूरे पंजाब में दिखाएगी ‘सतलुज’ : सुखबीर सिंह बादल …कहा फिल्म दर्दनाक दौर की सच्चाई

चंडीगढ़ :-शिरोमणि अकाली दल  के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को सोशल मीडिया पर घोषणा की कि पार्टी पंजाब के गांवों और कस्बों में ‘सतलज’ फिल्म दिखाएगी। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने...
article-image
पंजाब

डेरा बापू गंगा दास जी के मुख्य सेवक दास मनदीप सिंह बैंस का जन्मदिन मनाया गया

इस अवसर पर परमजीत सिंह बैंस व अन्य के नेतृत्व में सभी सेवकों द्वारा केक काटा गया *बापू जी को भोग लगाने के बाद केक सभी संगतों में निरंतर वितरण किया गया * होशियारपुर/दलजीत...
article-image
पंजाब

श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल के लिए गढ़शंकर से हैबोवाल तक की सडक़ की सरकार तुरंत रिपेयर करवाये : बोपाराय

नंबरदार बलवीर सिंह मैगा को जाट महासभा का जिला महासचिव किया नियुक्त गढ़शंकर। आल इंडिया जाट महासभा दुारा समाज में विभिन्न वर्गो में आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए लगातार और जाट महासभा के संगठन...
article-image
पंजाब

अंबेडकर भवन में आयोजित नि:शुल्क मैडीकल का बड़ी संख्या में मरीजों ने लाभ उठाया

गढ़शंकर: स्थानीय नंगल पर मार्ग खानपुर गेट के समीप स्थित डा. बी.आर. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में  स्थापित गौतम बुद्ध चैरीटेबल डिस्पैंसरी में सप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे से...
Translate »
error: Content is protected !!