नाबालिग लड़की के साथ 4 दिन सामूहिक दुष्कर्म : पड़ोसी महिला समेत कुल चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

by

मोगा : नशे का इंजेक्शन लगाकर एक नाबालिग लड़की के साथ मोगा के एक होटल में चार दिन तक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर पीड़िता ने अपनी बुआ को जानकारी दी।
इसके बाद पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पड़ोसी महिला समेत कुल चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि रक्षाबंधन वाले दिन 30 अगस्त को पड़ोसी महिला अपने साथ फरीदकोट लेकर गई और वहां से मोगा लेकर चली गई। मोगा में वह किसी सैलून में पहुंची, जहां एक नौजवान मिला और बाद में वहां से उसे अपने साथ होटल ले आई। महिला ने उसे होटल के एक कमरे में छोड़ दिया और खुद दूसरे कमरे में चली गई। इस दौरान लड़की के कमरे में एक लड़का अकाशदीप आया। उसने बाजू पर नशे का टीका लगा दिया। सिगरेट और शराब भी पिलाई। इसके बाद अकाशदीप ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई की और जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता के अनुसार कमरे में इसी दौरान एक लड़का संदीप सिंह सन्नी भी आ गया और उसने भी दुष्कर्म किया। अगले दिन फिर महिला उसे होटल ले गई। जहां पर कई लड़के आते थे और दुष्कर्म करते थे। महिला इन लड़कों से पैसे ले रही थी। पड़ोसी महिला के साथ एक और लड़की भी थी। उसने उसे तीन लड़कों के साथ भेजा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मृतक युवक के पहचान हिमाचल के गांव धनपुर के नरिंदर कुमार बिंदी के तौर पर हुई

गढ़शंकर :  गांव सीहवां में माता मनसा  देवी के मदिर के पीछे मिले शव की पहचान हो गई है।  उक्त युवक हिमाचल के गांव धनपुर का निकला और पुलिस ने परिवारिक सदस्यों के बयानों...
article-image
पंजाब

Legal Awareness Program on Drug

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.9 : Under the guidance of District and Sessions Judge Rajinder Agrawal and Chief Judicial Magistrate-cum-Secretary of the District Legal Services Authority (DLSA) Hoshiarpur, Neeraj Goyal, a legal awareness program focusing on drug...
article-image
पंजाब

No stone will be left

Deputy Commissioner along with officials visited Takhani causeway, Bassi Wahid, Mahingrowal Choa and Bhagowal causeway and inspected the flood protection works – Said, concrete steps should be taken immediately for the safety of the...
article-image
पंजाब

शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने एक दर्जन से अधिक स्कूलों की जांच की और स्टाफ को दिए दिशा निर्देश

गढ़शंकर : शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने शनिवार को गढ़शंकर के करीव एक दर्जन स्कूल में जाकर ईमारतें, ग्राटों का खर्च का व्यौरा, व स्टाफ की कमियों व अन्य बातों के बारे में जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!