पंजाब जल संसाधन कर्मचारी यूनियन की मासिक बैठक आयोजित, 7 अगस्त की महा रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान

by

गढ़शंकर , 5 अगस्त : पंजाब जल संसाधन कर्मचारी यूनियन, सब डिवीजन गढ़शंकर की मासिक जनरल बॉडी बैठक आज आयोजित की गई। बैठक का संचालन सचिव कुलविंदर औड़़ ने किया। इस अवसर पर डिवीजन के वरिष्ठ नेता नरेश कुमार बग्गा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान यूनियन की ओर से नए साथियों कुलवीर सिंह और अमनदीप सिंह का स्वागत किया गया। डिवीजन नेता नरेश कुमार बग्गा ने कर्मचारियों को विभाग एवं डिवीजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों की जानकारी दी तथा उनके समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में उपस्थित अन्य कर्मचारियों ने भी अपने-अपने विचार रखे और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बैठक के अंत में यूनियन के प्रधान हरजिंदर सूनी ने सभी कर्मचारियों से 7 अगस्त को पंजाब की समस्त कर्मचारी संगठनों द्वारा मोहाली में आयोजित की जा रही विशाल महा रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होना समय की आवश्यकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

भाजपा व काग्रेस दुारा सभी उन्नीस बार्डो के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित करते ही चुनावी मैदान में पूरी ताकत झोंकी, आप और अकाली दल बादल चुनाव के शुरूआती दौर में पिछड़ते नजर आ रहे

आप ने अभी तक तेरह बार्डो और अकाली दल बादल ने नौ बार्डो में प्रत्याशी उतारे भाजपा के बार्ड नंबर 6 से रनजीत सिंह व बार्ड नंबर 17 से आरती मट्टू मजबूत स्थिति में...
article-image
पंजाब

अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे पंजाबी ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी

चंडीगढ़ : अमेरिका के इंडियाना राज्य के हेंड्रिक्स काउंटी में हुए एक गंभीर सड़क हादसे के बाद पंजाबी मूल के ट्रक ड्राइवर सुखदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है...
article-image
पंजाब

An awareness program on “WORLD

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.3 : Today Under the guidance of Director I K Gujral Punjab Technical University, Hoshiarpur Campus Prof.(Dr.) Vikas Chawla and Nodal officer Dr.Kulwinder Singh Parmar conducted an awareness program on “WORLD AIDS DAY”...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब सभी को बनवाने पड़ेंगे अपार कार्ड, जाने इस कार्ड से जुडी सभी बातें..अपार आईडी कैसे बनवाएं ?

नई दिल्ली :- आज के डिजिटल युग में भारत सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नए बदलाव तथा सुधार कर रही है। इन्हीं में से एक है  अपार आईडी , जिसे Automated Permanent Academic Account...
Translate »
error: Content is protected !!