दिन के समय टिप्पर बंद करने की मांग पर युवक को डिप्टी स्पीकर द्वारा गनमैनों के जरिये उठाकर ले जाने की कोशिश गुंडाराज की उदाहरण : पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी  

by

गढ़शंकर।  गांव अकालगढ़ में युवक हरप्रीत सिंह द्वारा दिन के समय टिप्पर बंद करने की डिप्टी स्पीकर के समक्ष मांग पर करने वाले युवक को डिप्टी स्पीकर द्वारा गनमैनों के जरिये उठाकर ले जाने की कोशिश की कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है। इस तरह की हरकतों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यह शब्द कांग्रेस के पूर्व बिधायक लव कुमार गोल्डी ने गांव अकालगढ़ में हरप्रीत सिंह के घर पहुँच कर कहे।
उन्होनों कहा कि पंजाब सहित गढ़शंकर में गुंडाराज चल रहा है।  जिसकी उदाहरण गढ़शंकर में गत दिनों गढ़शंकर बंगा चौक में एक ट्रक की टक्कर में स्कूटी चालक एनआईआर की मौत होने के बाद उसके अफ़सोस पर गए डिप्टी स्पीकर रौड़ी से हरप्रीत सिंह ने कहा कि डिप्टी स्पीकर साहिब दिन के समय टिप्पर बंद करवा दीजिये बहुत मौतें इनके कारण हो चुकी है। जिस पर डिप्टी स्पीकर ने आपने गनमैनों को भेज कर घर से उठाने की कोशिश की और धमकाया। लेकिन गांव वासियों ने गनमैनों को हरप्रीत सिंह को ले जाने नहीं दिया।  उन्हीनों कहा कि उक्त घिनौनी घटना के बाद सीसीटीवी में कैद होने पर डीवीआर भी गांव से  पुलिस द्वारा डीवीआर ही उठा लिए गए ।
पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने कहा गढ़शंकर में पुलिस की सहायता से मौजूदा सरकार के लोग जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे है तो पुलिस के जरिए लोगों पर झूठे मामले दर्ज करने के नाम पर डराया जा रहा है। उन्हीनों कहा इस तरह की गुंडागर्दी किसी भी सरकार के समय नहीं हुई।  उन्हीनों कहा पौने पांच साल दौरान गढ़शंकर में विकास के नाम पर कोई कार्य तो नहीं हुआ जो पिछली कांग्रेस सरकार के समय मैने सिचाई के टयूबवेल, सड़के और शहर के विकास कार्य पास करवा कर करोड़ो की  ग्रांटें जारी की करवा दी थी उनको ही अपना बता कर समय गुजार दिया। पौने पांच साल में सिर्फ एक काम हुआ है और वह सिर्फगढ़शंकर को पुलिस राज बनाया है। पुलिस अधिकारीयों को भी किसी के कहने पर धक्केशाही करने से सोच लेना चाहिए के तीन महीने और है फिर हिसाब कोई और नहीं देगा हर धक्केशाही का हिसाब आपको भी देना पड़ेगा।   इस दौरान उनके साथ सुखविंदर सिंह सुक्खू , सुनील पंडित बड़ेसरों, कश्मीर सिंह पूर्व सरपंच चाहलपुर आदि साथ थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पटवारी परमवीर सिंह को 5,200 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में विजीलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

होशियारपुर, 27 मार्च :  पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान बुधवार को होशियारपुर जिले के तहसील कार्यालय दसूआ में तैनात एक राजस्व पटवारी परमवीर सिंह को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डॉक्टर मरीज के दिल में 8 लाख छल्ला डालने की बात कह रहे थे : मात्र 128 रुपये में मरीज स्वस्थ हो गया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक आदमी की अचानक तबियत खराब होती है। उसके परिजन उसे मेदांता अस्पताल ले जाते हैं। अस्पताल के डॉक्टर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लाहुल की महिला की पंजाब में हत्या , 4 साल की बच्ची के लापता होने का मामला उठा विधानसभा में

एएम नाथ : शिमला। जनजातीय लाहुल-स्पीति जिला के उदयपुर की रहने वाली एक महिला के गायब होने के बाद उसकी लाश पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र कीरतपुर में मिलने और इस महिला की चार साल...
article-image
पंजाब

डघाम स्कूल के समूह विद्यार्थियों को स्टेशनरी की वितरित

गढ़शंकर: सरकारी प्राइमरी व हाई स्कूल डघाम में एक संक्षिप्त समागम आयोजित किया गया। इस समागम दौरान अमरीका निवासी परमिंदरपाल सिंह पुत्र स. आत्मा सिंह द्वारा भेजी स्टेशनरी समाजसेवी महिंदर कौर व उनकी पुत्रवधु...
Translate »
error: Content is protected !!