नशे का धंधा करने वाले 13 लोगों पर किया केस दर्ज

by
 गढ़शंकर – नशे के बेरोकटोक हो रहे धंधे से हो रही फजीहत को देखते हुए गढ़शंकर पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए 13 नशा तस्करों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। दर्ज केस के अनुसार गढ़शंकर थाने में पदस्थ एएसआई सतनाम सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ बिस्त दोआब नहर के पुल पर मुखबिर ने सूचना दी कि सोहन लाल पुत्र महिंदर पाल, तिलक राज पुत्र गुलजारा राम, मोहित पुत्र परमजीत, मंगा पुत्र सोहनलाल, निमो पत्नी मनजीत सिंह, बख्शो पुत्री सुरजन, सरबजीत कौर पुत्री मेजर राम, कुलदीप कौर पत्नी सतपाल, राजा, रोशनलाल, निमो पत्नी गुरजीत सिंह, गीता पत्नी पाला सभी निवासी देनोवाल व गुरदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह वासी देनोवाल चूरा पोस्त, स्मैक, हेरोइन व नशीली गोलियां बेचने का काम करते हैं और इनके विरुद्ध गढ़शंकर थाने में पहले भी काफी केस दर्ज है और छापेमारी करने पर पकड़े जा सकते हैं। पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में सोहनलाल पुत्र महिंदर पाल, तिलक राज पुत्र गुलजारा राम, मोहित पुत्र परमजीत, मंगा पुत्र सोहनलाल, निमो पत्नी मनजीत सिंह, सरबजीत कौर पुत्री मेजर राम, कुलदीप कौर पत्नी सतपाल को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि अन्य की गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी की जा रही है। इस सबके विरुद्ध गढ़शंकर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशा मुक्त पंजाब के लिए पंचायतों की भूमिका अहमः जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

गढ़शंकर , 3 जनवरीः डिप्टी स्पीकर पंजाब जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने गढ़शंकर के गांव महिताबपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में आयोजित नशा जागरूकता कैंप को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार राज्य को...
पंजाब

लूटपाट के छह आरोपी गढ़शंकर पुलिस ने किए गिरफ्तार

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने छह आरोपियों को लूटपाट की वारदातें करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया गया कि 8 जुलाई को एसएचओ करनैल सिंह को सूचना...
article-image
पंजाब

पूर्व सीएम चन्नी का लगेगा नंबर : बड़े एक्शन की तैयारी में सीएम मान !

चंडीगढ़: 24 अगस्त : पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अब प्रदेश सरकार के राडार पर हैं। मीडिया रिपोर्ट मुताबिक सीएम मान द्वारा चन्नी पर 142 करोड़ की ग्रांट अलाट करने की जांच शुरु कर...
article-image
पंजाब

*14 वारदातों में शामिल आरोपी पुलिस मुकाबले में घायल, गिरफ्तार किए दूसरे आरोपी पर भी 9 मामले है दर्ज

इन लोगों द्वारा पिछले दिनों गांव भाम में मनी चेंजर की दुकान पर की थी वारदात *इन लोगों की तलाश के लिए पुलिस की अलग अलग टीमें विभिन्न पहलुओं पर कर रही थी गहन...
Translate »
error: Content is protected !!