*14 वारदातों में शामिल आरोपी पुलिस मुकाबले में घायल, गिरफ्तार किए दूसरे आरोपी पर भी 9 मामले है दर्ज

by

इन लोगों द्वारा पिछले दिनों गांव भाम में मनी चेंजर की दुकान पर की थी वारदात
*इन लोगों की तलाश के लिए पुलिस की अलग अलग टीमें विभिन्न पहलुओं पर कर रही थी गहन जांच
*इसी जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली जिसके आधार पर पुलिस ने यह कार्यवाही की
*आरोपियों द्वारा 4फायर किए जब की पुलिस की ओर से 5 फायर किए गए
*होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
घटना स्थल पर पहुंचे एस एस पी संदीप कुमार मलिक ने बताया के आज जिला होशियारपुर के गांव बाड़ियां कलां के समीप चो पर दो मोटरसाइकिल सवारों की पुलिस पार्टी के साथ मुठभेड़ हो गई जिसमें जिसमे एक के घुटने के नीचे टांग में गोली लगी जिसे उपचार के लिए सिविल हस्पताल में भेजा गया जब के दूसरे को पुलिस पार्टी ने गिरफ्तार कर लिया है।


एस एस पी ने बताया के पिछले दिनों जिला होशियारपुर के गांव भाम में मनी चेंजर की दुकान पर वारदात को अंजाम दिया था जिसको लेकर पुलिस की अलग अलग पार्टियां विभिन्न पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही थी इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव भाम की वारदात में शामिल आरोपी इस श्रेत्र में हैं मिल सकते है जिस पर पुलिस की ओर से तुरंत कार्यवाही करते हुए गांव बाड़ियां कलां के समीप चो के पास दो मोटरसाइकिल सवारों को जैसे ही रोका तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी जिस में जवाबी फायरिंग में पुलिस की ओर से हवाई फायर किया और आरोपियों द्वारा पुलिस पर फिर से गोली चला दी जिस पर पुलिस की ओर से 5 फायर किए गए और आरोपियों द्वारा 4 फायर किए जिस दौरान पुलिस की गोली एक आरोपी को घुटने के नीचे टांग में लगी जिसे पुलिस ने उपचार के लिए सिविल हस्पताल होशियारपुर भेज दिया जब के दूसरे को जसविंदर सिंह गिरफ्तार कर लिए घायल आरोपी की पहचान दलजीत सिंह उर्फ डली के रूप में हुई जिस पर पहले भी विभिन्न धाराओं तहत 14 मामले दर्ज है जब के दूसरे आरोपी के खिलाफ 9 मामले दर्ज है और यह दोनों गांव भाम की वारदात में शामिल है और इनके तीन साथी हरदीप ,जसविंदर और हरप्रीत पहले ही पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए जा चुके है गिरफ्तार आरोपियों से और भी पूछ ताश की जा रही है इस अवसर पर एस पी डाक्टर मुकेश कुमार, डी एस पी पलविंदर सिंह चबेवाल, इन्स्पेक्टर गुरप्रीत सिंह इंचार्ज सी आई ए होशियारपुर ,थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर हरीश कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद थे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

₹5 तक सस्ता पेट्रोल-डीजल : किसका कितना कमीशन, कितना लगता है टैक्स- कैसे तय होती है एक लीटर पेट्रोल की कीमत…. समझिए

नई दिल्ली :  दिवाली पर पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर बड़ा तोहफा मिल गया है।  7 सालों से जिस फैसले का इंतजार किया जा रहा था वो पूरा हो गया है।  दिवाली पर तेल...
article-image
पंजाब

पीयू चंडीगढ़ के ढांचे को बदलने की साजिश कर पूरी तरह से अपने नियंत्रण में लेने की केंद्र सरकार की कर रही तैयारी : पससफ

गढ़शंकर, 7 नवंबर: पंजाब सुबार्डीनेट सर्विसेज फैडरेशन इकाई गढ़शंकर ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के ढांचे को बदलने की साजिश रचकर इसे पूरी तरह से अपने नियंत्रण में लेने की केंद्र सरकार की पंजाब विरोधी...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र उप चुनाव – जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में हुई पोलिंग स्टाफ की पहली रैंडेमाइजेशन

होशियारपुर,  22 अक्टूबरः   भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों पर चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र उप चुनाव के मद्देनजर आज डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की अध्यक्षता में एन.आई.सी. कार्यालय, जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में पोलिंग स्टाफ की...
article-image
पंजाब

सरकार की अनदेखी के विरोध में खेती व बागबानी टैक्नोक्रेटस द्वारा दो दिवसीय कलम छोड़ हडक़ताल

गढ़शंकर  : खेतीबाड़ी व बागबानी अधिकारियों की संयुक्त जत्थेबंदी एग्रीकल्चर टैक्नोक्रेटस एक्शन कमेटी (ऐगटैक) द्वारा विभागी हकी, जायज व किसान हितैषी मांगों संबंधी समय समय पर अवगत करवाने के बावजूद भी सरकार द्वारा इन...
Translate »
error: Content is protected !!