खालसा कालेज में करवाए विद्यार्थियों के कबड्डी मुकाबले में सिद्धार्थ चौधरी बेस्ट रेडर तथा विनय कुमार को बेस्ट जाफी

by

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में कालेज में इंटर क्लास कबड्डी मुकाबले करवाए गए। शुरुआत में विद्यार्थियों द्वारा शब्द गायन प्रस्तुत किया गया। कबड्डी मुकाबलों में बी.ए. भाग दूसरा के विद्यार्थियों ने पहला स्थान, बी.ए. भाग तीसरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ी सिद्धार्थ चौधरी को बेस्ट रेडर तथा विनय कुमार को बेस्ट जाफी चुना गया। प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने खिलाडिय़ों को विभिन्न खेल मुकाबलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शारीरिक विकास के लिए विद्यार्थियों का खेलों में हिस्सा लेना बहुत जरुरी है।
इस मौके पर प्रोफैसर जसपाल सिंह ने कबड्डी के विकास एवं महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की। प्रोफैसर लखविन्द्रजीत कौर ने विद्यार्थियों को खेलों के साथ-साथ शैक्षणिक क्षेत्र में प्राप्तियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। प्रोफैसर खेम सिंह ने कोच की भूमिका का निर्वाह किया।
इस मौके पर डा. हरविन्द्र कौर संयोजक खेल कमेटी, प्रोफैसर अरविन्द्र सिंह, प्रोफैसर अरविन्द्र कौर, प्रोफैसर रायदीप कौर, प्रोफैसर बेअंत कौर, प्रोफैसर पूनम,  प्रोफैसर हरप्रीत कौर तथा अमृतपाल सिंह विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केजरीवाल के घर बाहर स्वाति मालीवाल ने फेंका कूड़ा : हाथ-पैर पकड़कर उठा ले गई दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली।  आम आदमी पार्टी की बागी सांसद स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल की परेशानी  बढ़ाने वाला काम किया है। स्वाति मालीवाल ने गुरुवार दोपहर आम आदमी पार्टी के मुखिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नए लेबर कोड लागू होते ही बदल जाएगा नौकरी का सिस्टम! सैलरी स्ट्रक्चर से लेकर ग्रेच्युटी तक यहाँ जाने 10 बड़े बदलाव

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने लेबर सुधारों के लिए अब तक का सबसे बड़ा कदम उठाया है। इसने 29 लेबर कानूनों को खत्म कर दिया है, और उनकी जगह चार नए लेबर कोड लाए...
article-image
पंजाब

स्पैशल व ऑब्जरवेशन होम के बच्चों के करवाए गए बास्केटबाल मैच : इंडियन ऑयल की ओर से कार्यक्रम परिवर्तन प्रीजन टू प्राइड व नई दिशा स्माइल फार जुवेनाइल की शुरुआत

होशियारपुर, 16 जुलाई: डायरेक्टर सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास विभाग के दिशा निर्देशों पर स्पैशल होम व ऑब्जरवेशन होम होशियारपुर के सहवासी बच्चों के बास्केटबाल मैच करवाए गए। इस मौके पर सहायक कमिश्नर(सामान्य)...
article-image
पंजाब

16 साल से विदेश में फंसा जसवंत सिंह खन्ना के प्रयासों से सकुशल लौटा भारत

होशियारपुर, 27 जनवरी  : करीब 16 वर्ष से विदेश में फंसा जसवंत सिंह पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के प्रयासों व भारत सरकार की फौरी करवाई के चलते सकुशल स्वदेश भारत लौटा है। पत्रकार...
Translate »
error: Content is protected !!