नशे की तस्करी व बिक्री में संलिप्त दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें : उपायुक्त

by

चंबा में नशा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई,  नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर भी होगी कार्रवाई: मुकेश रेपस्वाल

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध भी नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त सोमवार को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनकार्ड) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जिले में नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न विभागों की ओर से संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई।
मुकेश रेपस्वाल ने कोटपा अधिनियम के प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम, पुलिस उपाधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री तथा सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। चबाने वाले तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर भी नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
उन्होंने फर्जी चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा अनधिकृत रूप से आयुर्वेदिक दवाइयां बेचने वालों पर भी शिकंजा कसने के निर्देश दिए। साथ ही जागरूकता कार्यक्रमों के लिए विभिन्न विभागों द्वारा प्रशिक्षित मानव संसाधन का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में बनीखेत और डलहौजी के उपयुक्त स्थानों पर डिजिटल स्क्रीन स्थापित करने का निर्णय भी लिया गया।
—————————
62 मामले, 88 आरोपी गिरफ्तार

जिला पुलिस द्वारा नशे की तस्करी एवं अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वर्ष 2026 में 30 अगस्त तक 62 मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 17.516 किलोग्राम चरस बरामद कर 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 548.8 ग्राम चिट्टा बरामद कर 57 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
चिट्टा से संबंधित मामलों में 216.900 ग्राम सोना, 479 ग्राम चांदी, दो आईफोन और 64,640 रुपये नकद भी बरामद किए गए। इसके अलावा 2.169 किलोग्राम पोपी हस्क बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि 868 पोपी के पौधे भी बरामद किए गए हैं। इस वर्ष अब तक नशा तस्करी से जुड़े मामलों में कुल 88 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गंज बाजार सोलन में व्यापारियों के अंशदान से निर्मित वाटर फिल्टर का किया डॉ शांडिल ने किया लोकार्पण : स्वच्छ जलापूर्ति अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल

सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सभी को पर्याप्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। डॉ....
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद सुजानपुर के 9 वार्डों में कुल 29 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

एएम नाथ। सुजानपुर 06 मई। नगर परिषद सुजानपुर के 9 वार्डों के लिए 17 मई को होने वाले चुनाव के लिए कुल 29 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। एसडीएम एवं नगर परिषद सुजानपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इलैक्ट्रिशियन का 1 पद और सुपरवाइज़र व लैब सहायक के 2 पद भरे जाएंगे : 28 सितम्बर को साक्षात्कार में

ऊना, 22 सितम्बर – मैसर्ज़ ईसकोन इंडस्ट्री बेला बाथड़ी द्वारा 28 सितम्बर को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी और प्रदेश भर के लोगों से भेजी राहत सामग्री सरकार ने हथियानी चाही : जयराम ठाकुर

मुकदमा करके हमें दबा नहीं सकते, अपनी नाकामियां स्वीकारे सरकार सभी सांसदों के साथ मिलकर हम केंद्रीय मंत्रियों से मिले और मदद मांगी बीजेपी सरकार के बनाए संस्थान और भवन कांग्रेस की आंखों में...
Translate »
error: Content is protected !!