रात को कैसे तय होता कि कृतिका के पास रहना है या पायल के पास : अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों ने खोले जिंदगी से जुड़े कई राज

by

यूट्यूब पर व्लॉग्स देखने के शौकीन अरमान मलिक को जरूर जानते होंगे। उनके चर्चित होने की वजह भी खास है। अरमान ने दो शादियां की हैं और अब उनके 4 बच्चे हो गए हैं। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि उनकी दोनों पत्नियां साथ रहती हैं और अरमान से ज्यादा दोनों एक-दूसरे के साथ वक्त बिताती हैं।  एक इंटरव्यू के दौरान अरमान ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ सीक्रेट्स बताए। उन्होंने बताया कि कैसे तय होता है कि अरमान के साथ कौन सोएगा।

कैसे तय होता है बीवी का साथ :  अरमान मलिक के यूट्यूब चैनल के 7.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी पहली पत्नी पायल का कहना है कि अगर वे एक दिन भी व्लॉग मिस करते हैं तो लोगों के मैसेज आने लगते हैं। अरमान ने पायल की बेस्ट फ्रेंड कृतिका से भी शादी की है। तीनों सिद्धार्थ कनन के शो पर पहुंचे तो अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। उनसे पूछा गया कि कैसे तय होता है कि कृतिका के पास रहना है या पायल के पास?

एक-दूसरे को भेजती हैं बीवियां :   इस पर अरमान ने बताया कि वह नहीं यह पायल और कृतिका तय करते हैं क्योंकि अब उनके 4 बच्चे भी हैं। अरमान की दूसरी वाइफ कृतिका बोलीं, मैं और पायल अरमान से ज्यादा आपस में एक-दूसरे के साथ ज्यादा टाइम बिताते हैं। अगर अरमान के साथ जाना होता है तो हम दोनों एक-दूसरे से बोलते हैं कि तू चली जा।

तीनों साथ सोए तो 3 बच्चे हो गए :   जब अरमान से पूछा गया कि एक बेड पर तीनों कैसे सोते हैं? इस पर अरमान बोले, तीनों साथ सोए तो 3 बच्चे और हो गए। अब नहीं सोते। अब कृतिका पायल साथ और ये अलग सोती हैं उनके साथ बच्चा चीकू सोता है और अरमान अलग। जब पूछा गया कि अरमान को अकेला फील नहीं होता तो अरमान ने शरारती अंदाज में बताया, जब चीकू सो जाता है तो दोनों में से एक कोई भी आ सकता है रूम में।

रात को कैसे तय होता है : कैसे तय होता है कि कौन जाएगा, इस पर पायल बोलीं, जब जिसका मन होता है वो चला जाता है। अरमान ने बताया, जैसे कृतिका ने चीकू को स्कूल भेजा तो वह सुबह जल्दी जागी। उसकी नींद पूरी नहीं हुई तो वह पायल को अरमान के पास भेज देती है। अगले दिन पायल स्कूल भेजेगी इस तरह से दोनों एक-एक दिन नींद पूरी कर लेती हैं। क्या एक बीवी के सामने दूसरी बीवी के साथ रोमांस कर लेते हैं। इस पर अरमान बोले कि बीवियां हैं। आजकल सब चल रहा है दबाकर।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हिमाचल में सरकारी भर्तियों के लिए निदेशालय का गठन

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि राज्य सरकार ने शिमला में भर्ती निदेशालय हिमाचल प्रदेश की स्थापना की अधिसूचना जारी की है। यह निदेशालय एक नोडल विभाग...
article-image
पंजाब

पंजाब की शिक्षा नीति बनाने की बजाय राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की दिशा में कदम बढ़ाने का कड़ा विरोध : निजीकरण, केंद्रीकरण और अलगाववाद के पक्ष में शिक्षा नीति लागू करने का पुरजोर विरोध होगा – डीटीएफ

एससीईआरटी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के संबंध में लेखन हेतु अनुरोध गरशंकर, 29 दिसंबर : पंजाब राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*स्वास्थ्य सेवाओं में जिला ऊना अव्वल : अभूतपूर्व उपलब्धि : वर्ष 2024-25 में कायाकल्प अवॉर्ड से नवाजे गए जिले के 73 स्वास्थ्य संस्थान, प्रदेश में सबसे ज्यादा अवार्ड पाने वाला जिला बना ऊना*

ऊना, 9 अक्तूबर। ऊना जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। वर्ष 2024-25 में जिले के 73 स्वास्थ्य संस्थानों को कायाकल्प पुरस्कार से नवाजा गया है। इस उल्लेखनीय...
Translate »
error: Content is protected !!