नशे के खिलाफ 9 अक्तूबर को नालागढ़ में मैराथन : सीएम सुक्खू ने ‘नशे नु ललकार, नौजवानी दी पुकार’ अभियान की टी-शर्ट की लॉन्च

by

एएम नाथ।  शिमला, 5 अक्तूबर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को ‘नशे नु ललकार, नौजवानी दी पुकार’ अभियान की टी-शर्ट लॉन्च की। अभियान के तहत 9 अक्तूबर, 2026 को नालागढ़ में मैराथन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की बुराई से बचाने तथा उनकी ऊर्जा को खेल, रचनात्मकता और अन्य सकारात्मक गतिविधियों की ओर मोड़ने के लिए समाज के सभी वर्गों का सामूहिक प्रयास जरूरी है।

सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और इसके दुष्प्रभावों से लोगों को अवगत करवाने के लिए ‘एंटी-चिट्टा अभियान’ के तहत लगातार प्रयास कर रही है। सरकार का उद्देश्य केवल नशे के कारोबार पर अंकुश लगाना ही नहीं, बल्कि युवाओं को स्वस्थ, सक्रिय और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है।

उन्होंने कहा कि 9 अक्तूबर को नालागढ़ में होने वाली मैराथन और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का मजबूत संदेश दिया जाएगा। साथ ही नशे के विरुद्ध लड़ाई में युवाओं की सकारात्मक भूमिका को भी सामने लाया जाएगा।

इस अवसर पर नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा और दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

नगरोटा के ओबीसी भवन में 200 लोगों ने किया रक्तदान

धर्मशाला, 25 जुलाई। स्व जीएस बाली के जन्म दिवस पर नगरोटा के ओबीसी भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 200 लोगों ने रक्तदान में अपना योगदान दिया। रक्त दान शिविर का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैध संजौली मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने पर 4 महिलाओं सहित 6 पर केस

एएम नाथ । शिमला। शिमला के उपनगर संजौली में स्थित अवैध मस्जिद में स्थानीय महिलाओं ने शुक्रवार को अन्य राज्यों के लोगों को नमाज पढ़ने से रोक दिया। इसको लेकर खूब हंगामा हुआ। अब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आर्मी के दो मेजर, होटल का कमरा : सीसीटीवी फुटेज और पत्नी पर अवैध संबंध का शक

दिल्ली की एक सिविल अदालत ने भारतीय सेना  के दो अधिकारियों के बीच कथित extramarital affair मामले में एक अहम फैसला सुनाते हुए होटल की CCTV फुटेज उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूरदराज के स्कूलों की बदहाल तस्वीर: सवाल सिर्फ भवन का नहीं, बच्चों के भविष्य का है।

तीर्थन घाटी में कई स्कूल भवन खस्ताहाल, मिडल स्कूल नाहीं के बच्चे टीन के अस्थायी शैड में पढ़ने को मजबूर। बेहतर शिक्षा के लिए गांव छोड़ने को मजबूर हो रहे अभिभावक। तीर्थन घाटी गुशैनी/...
Translate »
error: Content is protected !!