नगरोटा के ओबीसी भवन में 200 लोगों ने किया रक्तदान

by
धर्मशाला, 25 जुलाई। स्व जीएस बाली के जन्म दिवस पर नगरोटा के ओबीसी भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 200 लोगों ने रक्तदान में अपना योगदान दिया। रक्त दान शिविर का शुभारंभ डिप्टी जीओसी वाईएसएम 9 कोर एमएस बैंस तथा पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने किया। इस अवसर पर आरएस बाली ने कहा कि रक्तदान पुण्य का कार्य है तथा प्रति वर्ष विकास पुरूष जीएस बाली के जन्म दिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रक्तदान के लिए जागरूक करने के लिए विशेष अभियान आरंभ किया गया है ताकि अस्पतालों में जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध हो सके।
मेगा मेडिकल कैंप का शुभारंभ करेंगे स्वास्थ्य मंत्री कर्नल शांडिल
धर्मशाला 25 जुलाई। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा के ब्वायज स्कूल में 26 जुलाई को मेगा मेडिकल कैंप का शुभारंभ कर्नल धनी राम शांडिल करेंगे। मेगा मेडिकल कैंप में अपोलो, मैक्स, मेदांता, पीजीआई, फोर्टिज्स, डा राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों को आमंत्रित किया गया है इस दौरान टेस्ट तथा दवाइयां इत्यादि भी निशुल्क दी जाएंगे जबकि आंखों के आपरेशन भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेगा मेडिकल कैंप के लिए तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के दूसरे दिन के शुभारंभ अवसर पर पदम श्री ललिता वकील बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईजीएमसी शिमला में कैंसर रोगी को नहीं मिला इंजेक्शन, मौत : सीएम हेल्पलाइन में दी शिकायत में बेटी ने लगाया आरोप

एएम नाथ। शिमला :  इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के एक कैंसर रोगी की मौत के बाद मामला सीएम हेल्पलाइन में पहुंच गया है। सीएम हेल्पलाइन को दी शिकायत में परिजनों ने इंजेक्शन न...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

66 हजार वोटरों के नाम लिस्ट से कटे : चंडीगढ़ में 2500 डुप्लीकेट निकले, SIR के बाद केवल साढ़े 4 लाख वोटर ही बचे, 12,500 मतदाता बार-बार घर जाने के बावजूद नहीं मिले

चंडीगढ़ : स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के पहले चरण के का काम चंडीगढ़ में पूरा होने के बाद मतदाता सूची में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। चंडीगढ़ यूटी की मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेरणा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री का जय राम सरकार पर सीधा आरोप : जयराम सरकार के कार्यकाल में नौकरी के नाम पर सिर्फ सौदा या सिफारिश

ऊना : गुरुवार को ऊना जिला मुख्यालय अनशन पर बैठे कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक घोटाला सरकार और पुलिस की मिलीभगत से संभव नहीं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

हम 7 दिन से मर रहे हैं : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ व पंडित प्रदीप मिश्रा का एक वायरल, भाजपा ने कसा तंज

भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की बातचीत का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें कमलनाथ पंडित मिश्रा...
Translate »
error: Content is protected !!