डी.ए.वी. विद्यालयों का शताब्दी तथा कनवोकेशन समारोह

by

पूर्व सांसद खन्ना मिले पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से, होशियारपुर आगमन का दिया निमंत्रण
होशियारपुर, 13 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना डी.ए.वी. शिक्षण संस्थानों के 100 वर्ष पूरे होने तथा कनवोकेशन समारोह के उपलक्ष्य में पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद से मिले। खन्ना ने पूर्व राष्ट्रपति को बताया कि डी.ए.वी. शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित संस्थान है। उन्होंने बताया कि इन संस्थानों का मुख्य उद्देश्य आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ वैदिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों का प्रसार करना है। डी.ए.वी. संस्थानों का आदर्श स्लोगन “तमसो मा ज्योतिर्गमय” है जिसका अर्थ है कि हे ईश्वर हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो। खन्ना ने बताया कि डी.ए.वी. शिक्षण संस्थान अपनी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, शानदार बुनियादी ढांचे और योग्य संकाय के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त है। खन्ना ने पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद से आग्रह किया कि डी.ए.वी. शिक्षण संस्थानों के इस शताब्दी एवं कनवोकेशन समारोह के उपलक्ष्य में होशियारपुर पधार कर इसकी शोभा बढ़ाएं और संस्थानों के प्रबंधन का मार्गदर्शन करें। खन्ना के आग्रह पर श्री राम नाथ कोविंद ने आश्वासन दिया कि वे अवश्य इस कार्यक्रम पर पहुँचने का प्रयास करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में ब्लॉक स्तरीय लोक नृत्य मुकाबले आयोजित :  पद्दी सूरा सिंह प्रथम, स्कूल ऑफ ऐमिनेंस गढ़शंकर द्वितीय तथा सरकारी हाई स्कूल डघाम रहा तृतीय स्थान पर 

गढ़शंकर, 23 अगस्त: पंजाब सरकार शिक्षा विभाग की हिदायतों  अनुसार ब्लाक गढ़शंकर-1 तथा गढ़शंकर-2 के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के लोक नाच मुकाबले सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पद्दी सूरा सिंह में आयोजित किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती से आत्मनिर्भरता की ओर – सरवन कुमार की सफलता की यात्रा

एएम नाथ। सुंदरनगर, 12 अक्टूबर, प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध करवाना ही नहीं है, बल्कि नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना भी है। इसी...
article-image
पंजाब

DC व SSP ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का लिया जायजा : मुख्य मेहमान के तौर पर स्पीकर पंजाब विधान सभा कुलतार सिंह संधवा करेंगे शिरकत

होशियारपुर, 10 अगस्त :   डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि पुलिस लाईन होशियारपुर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस संबंधी जिला स्तरीय समारोह  हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने इस दौरान सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टुटू ब्लॉक की सभी 34 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति सदस्यों तथा जिला परिषद सदस्यों के साथ पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों विशेषकर लंबित कार्यों से संबंध में लोक निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

एएम नाथ। शिमला 21 अगस्त – प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता मे आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टुटू ब्लॉक की सभी 34 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान,...
Translate »
error: Content is protected !!